लखनऊ में फिल्म फेस्टिवल सीजन-4 और इमैजिनेरियम 2026 शुरू:गोमतीनगर के SRS सिनेमा में आगाज, भारतीय-अंतरराष्ट्रीय फिल्मों संग AI पर चर्चा

Oct 23, 2026 - 23:15
0
लखनऊ में फिल्म फेस्टिवल सीजन-4 और इमैजिनेरियम 2026 शुरू:गोमतीनगर के SRS सिनेमा में आगाज, भारतीय-अंतरराष्ट्रीय फिल्मों संग AI पर चर्चा
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित एसआरएस सिनेमा में शुक्रवार को लखनऊ फिल्म फेस्टिवल सीजन-4 और ‘इमैजिनेरियम 2026’ की शुरुआत हुई। दो दिवसीय आयोजन 23 से 24 अक्टूबर तक होगा। इसमें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के साथ एआई, एनीमेशन, गेमिंग और नई रचनात्मक तकनीकों पर चर्चा हो रही हैं। उद्घाटन में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, फिल्मकार ज्योति कपूर दास, कोकोरो की संस्थापक वंदना सहगल और लेखिका सुनीता अरोन शामिल हुईं। लखनऊ फिल्म फोरम की संस्थापक रेणुका टंडन समेत आयोजन टीम ने अतिथियों का स्वागत किया। दीप की जगह पौधे को जल अर्पित किया उद्घाटन में पारंपरिक दीप प्रज्वलन की जगह पौधे को जल अर्पित किया गया। इसके जरिए पर्यावरण संरक्षण और नए विचारों को पोषित करने का संदेश दिया गया। रेणुका टंडन ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य स्थापित फिल्मकारों और नई प्रतिभाओं को एक मंच देना है। युवा फिल्मकार अपनी कहानियां साझा करने के साथ अनुभवी लोगों से सीख सकेंगे। इससे लखनऊ को रचनात्मक केंद्र के रूप में पहचान मिलेगी। कई देशों की फिल्में दिखाई, एआई पर मास्टरक्लास फेस्टिवल में भारत के साथ स्पेन, पाकिस्तान, पोलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली और फ्रांस की फिल्में दिखाई जा रही हैं।‘इमैजिनेरियम 2026’ में एआई-सहायित फिल्म निर्माण, एनीमेशन और गेमिंग पर सत्र और पैनल चर्चा हुई। ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’ के निर्माण पर विशेष मास्टरक्लास और पोलैंड की एनीमेशन फिल्मों का संकलन भी आकर्षण रहा। श्री को सर्वश्रेष्ठ छात्र फिल्म चुना गया ‘आओ फिल्म बनाएं’ अवॉर्ड्स में तृप्ति भोईर को सर्वश्रेष्ठ महिला निर्देशक, चाय को सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म, ‘जन शिक्षण संस्थान’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री, ‘अंटिल कैन फ्लाई’ को सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन और ‘स्प्रिंग इन ए बोटल’ को सर्वश्रेष्ठ एआई-सहायता प्राप्त फिल्म का पुरस्कार मिला। श्री को सर्वश्रेष्ठ छात्र फिल्म चुना गया। इसके अलावा साउंड डिजाइन, एडिटिंग, सिनेमैटोग्राफी, पटकथा, निर्देशन और अभिनय के क्षेत्र में भी पुरस्कार दिए गए। जूरी में ज्योति कपूर दास, राजेश भाटिया, तहज़ीब खुराना, रोचना कुमार, भरत अरोरा और सहाना राव शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User