अंबेडकरनगर में शिक्षक एमएलसी चुनाव में 80.46% मतदान:मतपेटियां गोरखपुर रवाना, 27 अक्टूबर को होगी मतगणना; 16 प्रत्याशी मैदान में

Oct 23, 2026 - 22:43
0
अंबेडकरनगर में शिक्षक एमएलसी चुनाव में 80.46% मतदान:मतपेटियां गोरखपुर रवाना, 27 अक्टूबर को होगी मतगणना; 16 प्रत्याशी मैदान में
अंबेडकरनगर में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में शुक्रवार को मतदान संपन्न होने के बाद अंबेडकरनगर की मतपेटियां कड़ी सुरक्षा के बीच रात करीब 10 बजे गोरखपुर के लिए रवाना की गईं। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जंग बहादुर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता भी निर्देश के अनुसार मतपेटियों के साथ गोरखपुर गए। अब प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहें 27 अक्टूबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। नौ ब्लॉक मुख्यालयों पर बनाए गए थे मतदान केंद्र जिले में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए सभी नौ ब्लॉक मुख्यालयों पर मतदान केंद्र बनाए गए थे। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। जिले में कुल 2,891 शिक्षक मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 80.46 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ब्लॉकवार पंजीकृत मतदाताओं की संख्या इस प्रकार रही: अकबरपुर में 694, कटेहरी में 207, भीटी में 137, भियांव में 215, जलालपुर में 373, रामनगर में 256, जहांगीरगंज में 149, टांडा में 512 और बसखारी में 348 मतदाता पंजीकृत थे। अधिकारियों की निगरानी में गोरखपुर भेजी गईं मतपेटियां मतदान समाप्त होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतपेटियों को सील कर कलेक्ट्रेट परिसर में जमा कराया गया। इसके बाद एसडीएम न्यायिक आलापुर राहुल गुप्ता और सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार की निगरानी में मतपेटियों को गोरखपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय भेजा गया। मतगणना यहीं कराई जाएगी। 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 27 अक्टूबर को शिक्षक एमएलसी उपचुनाव में भाजपा के ध्रुव कुमार त्रिपाठी और समाजवादी पार्टी के डॉ. संजय त्रिपाठी समेत कुल 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस चुनाव में 17 जिलों के शिक्षक मतदाताओं ने मतदान किया। अब मतपेटियों में बंद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 27 अक्टूबर को मतगणना के बाद होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User