मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:शाह बोले- राहुल PM नहीं बन सकते; तूफान मुरासु के चलते फ्लाइट रद्द-स्कूल बंद; यूपी में मौलाना बोले- भाजपा सरकार आई तो हमारे घर जलेंगे

Nov 03, 2026 - 05:36
0
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:शाह बोले- राहुल PM नहीं बन सकते; तूफान मुरासु के चलते फ्लाइट रद्द-स्कूल बंद; यूपी में मौलाना बोले- भाजपा सरकार आई तो हमारे घर जलेंगे
नमस्कार, साइक्लोन अर्नब के 4 दिन बाद तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया। आगे जानिए बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री किस बयान को लेकर बुरे फंस गए। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 1. पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र में पुणे मेट्रो की तीसरी लाइन का उद्घाटन करेंगे। 2. अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के लिए मतदान होगा। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. शाह बोले- राहुल असली संसद में कभी PM नहीं बनेंगे; नकली संसद के पीएम बन जाते, सोनिया जी के दिल को शांति मिल जाती केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि राहुल गांधी असली संसद में वे कभी पीएम नहीं बनेंगे। उन्होंने दिल्ली में नकली संसद लगाई। वे उसके ही पीएम बन जाते तो सोनिया जी के दिल को शांति मिल जाती। शाह ने कहा- मोदी जी के सामने राहुल का कोई मुकाबला नहीं है। कांग्रेस ने 10 साल शासन किया, ₹12 लाख करोड़ के घोटाले किए। मोदी जी के 12 साल हो गए, चार आने का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। शाह बोले- अब तेलंगाना भी जीतेंगे शाह ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि भाजपा SIR से जीती। जरा बताओ क्या 2014 में SIR हुआ था। 2019 में जीते, तब भी SIR नहीं हुआ था। 2024 में भी जीते, उसके बाद महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, बंगाल, असम जीते। अब तेलंगाना भी जीतने वाले हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2. 'कृष्ण टेढ़े हैं' बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने माफी मांगी, कहा- मेरे नाम में उनका नाम, बात को तोड़ा-मरोड़ा गया बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी करके विवादों में आ गए हैं। उन्होंने भगवान श्रीराम की तुलना श्रीकृष्ण से करते हुए कहा- 'तुम अपने वाले ठाकुरजी की एक भी फोटो देख लो। खड़े भी होते हैं, तो तीन जगह से टेढ़े। पांव के ऊपर पांव, कहीं कमर लचकाएं और टेढ़ी गर्दन करके बंसी बजाते हैं। हमारे वाले तो खड़े भी होते हैं, एकदम सीधे। हमारे वाले का नाम भी सीधा। पर्वत उठाना बड़ी बात नहीं। हमारे भगवान के चेले ने पूरा पर्वत उड़ा दिया था। हमारे वालों का धाम भी सीधा- अयोध्या, तुम्हारे वाले का- वृंदावन!' पूरी खबर पढ़ें… 3. मौलाना बोले- ये सरकार दोबारा आई तो हमारे घर जलाए जाएंगे, बुलडोजर चलेंगे; गुजरात दंगों में गर्भवती महिलाओं के पेट फाड़े गए भगवान श्रीकृष्ण को नमाजी बताने वाले इटावा के मौलाना जर्जिस अंसारी ने एक बार फिर भड़काऊ बयान दिया है। मौलाना ने सीएम योगी का नाम लिए बिना कहा- किसी भी हाल में ये सरकार दोबारा न बने। अगर ये सरकार दोबारा बन गई तो मुसलमानों के घर जलाए जाएंगे, बुलडोजर चलेंगे। मौलाना ने चार महीने पहले लखनऊ में दर्ज हुए केस का जिक्र करते हुए कहा- उस वक्त बिहार से हमारे पास फोन आने लगे, मौलाना साहब, अब तो ये गए। मौलाना बोले- काकरोच वालों की वजह से रहमत हो गई: अब्दुल्लाह सलीम की तरह मौलाना की भी कमर झुक जाएगी। लेकिन कॉकरोच वाले (कॉकरोच जनता पार्टी) की वजह से हम पर रहमत हो गई। उन्होंने जंतर-मंतर पर धरना देना शुरू कर दिया, तो हमारी न्यूज दब गई। पूरी खबर पढ़ें… 4. प्रयागराज में NEET पास छात्रा ने गोली मारकर सुसाइड किया, ढाई घंटे पहले MBBS में कॉलेज मिला था प्रयागराज में 18 साल की NEET छात्रा ने खुद के सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। उसका MBBS में चयन हो गया था। परिवार को घटना की भनक सोमवार शाम 7 बजे लगी। छात्रा पूरी रात पढ़ाई करती और दिन में सोती थी। दोपहर में ढाई-तीन बजे उठती थी। आज वह जब कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिवार ने खिड़की से झांककर देखा तो उसकी लाश पड़ी थी। जुड़वां भाई BTech स्टूडेंट, पिता इंजीनियर रहे: छात्रा का जुड़वां भाई देहरादून के एक कॉलेज से बीटेक कर रहा है। पिता NHAI से रिटायर्ड इंजीनियर हैं। छात्रा ने NEET परीक्षा के तीसरे राउंड की काउंसिलिंग कराई थी। सोमवार शाम 4:30 बजे उसका रिजल्ट आया। उसे सोनभद्र में सरकारी मेडिकल कॉलेज मिला। फोरेंसिक टीम को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मानसिक बीमारी OCD (ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर) का जिक्र है। मामला झूंसी थाना क्षेत्र के त्रिवेणीपुरम का है। पूरी खबर पढ़ें… 5. अर्नब के बाद अब मुरासु तूफान आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, फ्लाईट्स कैंसिल और स्कूल भी बंद अर्नब तूफान के 4 दिन बाद तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश के ओंगोल के पास तट से टकराया। इस दौरान 110kmph की रफ्तार से हवा चली। तूफान के असर से कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने समुद्र में सामान्य से 1.5 से 2 मीटर तक ऊंची लहरें का अलर्ट जारी किया। विजयवाड़ा समेत 3 एयरपोर्ट पर 19 फ्लाइट्स कैंसिल रहीं। चेन्नई में स्कूल बंद हैं। आंध्र के अलावा तमिलनाडु, ओडिशा में भी तूफान का असर है। कुल 5 राज्यों में NDRF की 37 टीमें तैनात की गई हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ केरल, महाराष्ट्र में भी तूफान के असर के चलते बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… 6. इजराइल चुनाव में किसी दल को बहुमत नहीं, पूर्व PM नेतन्याहू आइजनकोट के साथ सरकार बनाने को तैयार इजराइल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू विपक्षी नेता गादी आइजेनकोट के साथ मिलकर सरकार बनाने को तैयार हैं। हालांकि, आइजेनकोट ने अब तक इस प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इजराइली मीडिया के मुताबिक, नेतन्याहू ने आइजेनकोट के साथ गठबंधन की संभावना को खारिज नहीं किया है। उन्हें चिंता है कि आइजेनकोट विपक्षी अरब पार्टियों के समर्थन से वैकल्पिक सरकार बना सकते हैं। इससे नेतन्याहू को सत्ता छोड़नी पड़ सकती है। इजराइल में बहुमत के लिए 61 सीटें जरूरी जॉइंट लिस्ट और राअम जैसी अरब पार्टियों ने को आइजनकोट को समर्थन देने का ऐलान किया है। इस समर्थन के बाद आइजनकोट को 67 सांसदों का साथ मिलने की संभावना है। इजराइल में 27 अक्टूबर को हुए चुनाव में किसी भी गठबंधन को बहुमत नहीं मिला था। 120 सदस्यों वाली संसद में बहुमत के लिए 61 सीटों की जरूरत है। पूरी खबर पढ़ें… 7. PM मोदी बोले- कोविड हो या पश्चिम एशिया संकट, 140 करोड़ भारतीयों ने देश को संकट से निकाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस साल दुनिया में एनर्जी शॉक की ही चर्चा हो रही है। पिछले कुछ सालों में ग्लोबल इकोनॉमी ने ऐसे संकटों का सामना किया है, जो पहले कभी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से लेकर पश्चिम एशिया के संकट तक दुनिया को एक के बाद एक चुनौतियों का सामना करना पड़ा। मुझे गर्व है कि 140 करोड़ भारतीयों ने देश को इन मुश्किल समय से निकलने में मदद की है। कई चुनौतियों के बावजूद भारत ने एक मजबूत ग्रोथ ट्रैक बनाए रखा। अगर हमने पिछले दशक में क्लीन एनर्जी में इन्वेस्ट नहीं किया होता और नए सिस्टम नहीं बनाए होते तो हमारी इकोनॉमी पर इन संकटों का असर कहीं ज्यादा गंभीर होता। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. इंटरनेशनल: बांग्लादेश में ढाई गुना वेतन की मांग के लिए प्रदर्शन: मजदूरों की सुरक्षाकर्मियों से झड़प, हाईवे जाम; सरकार बोली- हिंसा के पीछे हसीना के लोग (पूरी खबर पढ़ें) 2. पं.बंगाल: विधानसभा के वॉशरूम में कैंटीन कर्मचारी का शव मिला: 15 साल से नौकरी कर रहे थे, शरीर पर चोट के निशान नहीं; डॉग स्क्वॉड टीम पहुंची (पूरी खबर पढ़ें) 3. इंटरनेशनल: अमेरिका में प्लेन क्रैश, 9 की मौत: पायलट बोला- तेजी से नीचे गिर रहे, जमीन से टकराने वाले हैं, वक्त नहीं बचा; VIDEO (पूरी खबर पढ़ें) 4. बॉलीवुड: मीडिया पर भड़के अमिताभ बच्चन:कहा- शब्दों का गलत इस्तेमाल कर अपमान करते हैं, कान खोलकर सुन लो, एक इशारे में फॉलोवर्स ठोकने के लिए तैयार हैं (पूरी खबर पढ़ें) 5. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट बोला-पत्नी को बेवकूफ-निकम्मा कहना अपराध नहीं:ये पति का स्वभाव बताता है; दहेज केस में कोर्ट बिना सबूत बलि का बकरा न बनाएं (पूरी खबर पढ़ें) 6. इंटरनेशनल: रिपोर्ट- अमेरिकी चुनाव में दखल दे रहीं भारतीय कंपनियां: फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से प्रचार; कंटेंट क्रिएटर्स पैसे लेकर विरोधी नेताओं की छवि खराब कर रहे (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके… भालुओं ने गाड़ी से चुराई बीयर अमेरिका में चार भालुओं ने पिकअप ट्रक में घुसे, स्नैक्स के पैकेट उड़ाए, फिर बीयर की पेटी पर हाथ साफ करने लगे. जब गाड़ी मालिक ने उन्हें भगाया तो भालू उल्टा उन्हीं की तरफ बढ़ने लगे। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर:अर्नब गया मुरासु आ गया, हफ्तेभर में दो चक्रवात, आखिर समुद्र में ऐसा क्या चल रहा; सर्दी पर क्या असर डालेगा 2. मंडे मेगा स्टोरी: ट्रम्प सिर्फ 2 साल से राष्ट्रपति, कल फिर वोटिंग क्यों: मिडटर्म इलेक्शन क्या होते हैं, भारत से कितना अलग सिस्टम; हारे तो क्या होगा 3. शाहरुख खान@ 61: अफेयर की खबर छापने वाले को कहा- काट डालूंगा, मन्नत पर पत्थर फेंके जाने पर बेटी सुहाना रोई तो दी धमकी; गुस्से के किस्से 4. जरूरत की खबर: दिवाली शॉपिंग में पैसे कैसे बचाएं: फिजूलखर्ची से बचें, न करें ये 10 गलतियां, कुछ भी खरीदने से पहले पूछें ये 5 सवाल 5. फिजिकल हेल्थ: क्या पानी पीने पर भी सूखता है मुंह:हो सकता है जेरोस्टोमिया, डॉक्टर से जानें कारण, लक्षण और बचाव के टिप्स 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज आज का राशिफल… मिथुन राशि वालों को अचानक फायदा, मकर और कुंभ राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। जानिए आज का राशिफल…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User