मेरठ में भाकियू अराजनैतिक की महापंचायत आज:छह जिलों के किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पहुंचेंगे, धर्मेंद्र मलिक होंगे मुख्य अतिथि

Nov 03, 2026 - 07:49
0
मेरठ में भाकियू अराजनैतिक की महापंचायत आज:छह जिलों के किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पहुंचेंगे, धर्मेंद्र मलिक होंगे मुख्य अतिथि
मेरठ में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रदेशव्यापी आह्वान पर आज मेरठ में महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसमें छह जिलों के किसान बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी मांगें उठाएंगे। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी धर्मेंद्र मलिक मुख्य अतिथि होंगे। गन्ना भुगतान, आलू की समस्या और बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान समेत कई मुद्दों पर महापंचायत में चर्चा होगी। संगठन के जिला अध्यक्ष कालू प्रधान के अनुसार, किसानों की समस्याओं को लेकर कई बार मुख्यमंत्री के सामने मांगें रखी जा चुकी हैं। इसके बावजूद कुछ बड़े मुद्दे अब तक लंबित हैं। किसानों को उम्मीद है कि महापंचायत में उठने वाली आवाज शासन तक पहुंचेगी और समस्याओं के समाधान के लिए ठोस निर्णय लिया जाएगा। गन्ना भुगतान और आलू की समस्या पर उठेगी आवाज महापंचायत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान और गन्ने के मुल्य का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसके अलावा आलू किसानों की समस्याओं और बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान पर भी चर्चा होगी। किसानों का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में महापंचायत के माध्यम से शासन का ध्यान इन मुद्दों की ओर आकर्षित किया जाएगा। चीनी मिलों के मामलों में कार्रवाई की मांग महापंचायत में चीनी मिलों से जुड़े मामलों और अधिकारियों की कार्यप्रणाली का मुद्दा भी उठाया जाएगा। आयोजकों का आरोप है कि कुछ अधिकारी शासन को भेजे गए पत्रों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। वहीं, तीन से चार साल से मिलों में लंबित प्रकरणों और कथित अनियमितताओं की जांच कर कार्रवाई करने की मांग भी की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, किसानों की समस्याओं से जुड़े कई मामलों में कार्रवाई हुई है, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे अभी भी लंबित हैं। महापंचायत में इन सभी विषयों को उठाकर ज्ञापन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों तक मांगें पहुंचाई जाएंगी। किसानों को उम्मीद है कि इस आयोजन के बाद उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User