मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ट्रम्प बोले- ईरान से जंग लगभग खत्म; बांग्लादेश बोला- हसीना को फांसी होगी; यूपी में CRPF कैंप पर हमले के दोषी की हत्या

Nov 11, 2026 - 05:10
0
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ट्रम्प बोले- ईरान से जंग लगभग खत्म; बांग्लादेश बोला- हसीना को फांसी होगी; यूपी में CRPF कैंप पर हमले के दोषी की हत्या
नमस्कार, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान के साथ जंग लगभग खत्म होने की बात कही। सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ बाजार में आ गई है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे जानिए कि बांग्लादेश ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश लौटने को लेकर क्या कहा। ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर नजर रहेगी… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. रामपुर CRPF कैंप हमले के दोषी की हत्या, थाने से निकलते ही कनपटी पर गोली मारी यूपी के रामपुर में CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ खां (53) की मंगलवार शाम अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर खजुरिया थाने से महज 400 मीटर की दूरी पर हुई। बेटे के साथ हाजिरी लगाने थाने आया था: मो. शरीफ अपने बेटे के साथ थाने में हाजिरी लगाने गया था। घर लौटते वक्त बेटा बाइक चला रहा था। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने शरीफ की कनपटी और पेट पर गोली मार दी। फिर फरार हो गए। 2007 में हुआ था आतंकी हमला: 2007 में हुए CRPF कैंप हमले में 7 जवानों और एक रिक्शाचालक की मौत हुई थी। रामपुर कोर्ट ने इस मामले में शरीफ को फांसी की सजा सुनाई थी। बाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आर्म्स एक्ट को छोड़कर आतंकी केस में उसे बरी कर दिया था। वह सालभर पहले 10 नवंबर को जेल से छूटा था। पूरी खबर पढ़ें… 2. ट्रम्प बोले- ईरान से जंग लगभग खत्म, फिलहाल हमले की जरूरत नहीं, लेकिन सेना तैयार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध लगभग खत्म हो चुका है। किसी भी बदलाव की स्थिति में अमेरिकी सेना तैयार है। ट्रम्प ने कहा- सैन्य तौर पर ईरान का मामला लगभग खत्म हो चुका है। ईरान की लीडरशिप खत्म कर दी गई है, लेकिन हम अब भी यह तय करना चाहते हैं कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम लंबे समय के लिए टल जाए। ईरान बोला- अमेरिका जंग खत्म करे तो 2 दिन में होर्मुज खोल देंगे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अगर अमेरिका हर मोर्चे पर जंग खत्म करता है, तो ईरान दो दिन के अंदर होर्मुज स्ट्रेट खोल देगा। अमेरिका को पहले ईरान की शर्तें माननी होंगी। ऐसा नहीं हुआ तो ईरान जवाबी हमला करने के लिए तैयार है। पूरी खबर पढ़ें… 3. सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ मार्केट में आई, 7 चैप्टर और 544 पेज; पति की हत्या, प्रीमैच्योर बच्चे का जिक्र सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ मंगलवार से बिना किसी लॉन्च इवेंट के सीधे मार्केट में मिलने लगी है। हार्पर कॉलिन्स इंडिया से प्रकाशित किताब में 544 पेज और 7 चैप्टर हैं। पहले एडिशन में एक लाख कॉपियां छपी हैं। किताब में आपातकाल के बाद चुनावी हार, संजय गांधी का निधन, इंदिरा गांधी की हत्या, राजीव गांधी की हत्या, खुद के कैंसर का पता चलना, प्रीमैच्योर बच्चे की मौत जैसे किस्से शामिल हैं, जो गांधी परिवार में हुई त्रासदियों को दिखाते हैं। राजीव गांधी क्लिक किया फोटो, किताब का कवर किताब के कवर पर सोनिया का फोटो है, जो 1966 में राजीव गांधी ने क्लिक किया था। शुरुआती पेज पर लिखा है- बेटे राहुल, बेटी प्रियंका और पोते-पोतियों रेहान और मिराया के नाम। सोनिया गांधी ने इसे निजी मेमॉयर बताते हुए कहा है कि यह राजनीतिक किताब नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… 4. अखिलेश ने इशारों में ओवैसी को सियासी खानाबदोश सौदागर बताया, बोले- जितना पाते हैं, उतना ही मुंह खोलते हैं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा- कुछ लोग सिर्फ चुनाव के वक्त नजर आते हैं। अपनों पर जुल्म होने पर गायब हो जाते हैं। अखिलेश ने ऐसे लोगों को 'सियासत के खानाबदोश सौदागर' बताते हुए कहा कि वे उतना ही बोलते हैं, जितना उन्हें मिलता है। यूपी चुनाव में साथ आ सकते हैं चंद्रशेखर-ओवैसी: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद मंगलवार को बागपत पहुंचे। उन्होंने कहा- भाजपा को रोकने के लिए वह विपक्षी गठबंधन में शामिल होने को तैयार हैं। दरअसल, चंद्रशेखर और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के बीच गठबंधन पर सहमति बन गई है। दोनों यूपी में साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। 12 नवंबर को गठबंधन का ऐलान हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें… 5. बांग्लादेश के प्रॉसिक्यूटर बोले- अगर हसीना लौटीं तो उन्हें फांसी होगी; वापसी की खबरें को लेकर देश में हंगामा, आगजनी बांग्लादेश ने कहा है कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना देश लौटती हैं तो उन्हें मौत की सजा दी जाएगी। उनके पास अब कोई विकल्प नहीं बचा है। दरअसल, हसीना के वकीलों ने 9 नवंबर को बांग्लादेश के दिल्ली स्थित हाई कमीशन को ईमेल भेजकर उनके लिए नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने की मांग की थी। बांग्लादेश सरकार ने इस मांग को खारिज कर दिया है। एक रात में 15-20 जगह धमाके और आगजनी इधर, हसीना के लौटने की खबरों के बीच बांग्लादेश में हिंसा बढ़ने लगी है। राजधानी ढाका में 8 और 9 नवंबर को 10 इलाकों में कई जगह धमाके और आगजनी की 15-20 घटनाएं हुईं। इनमें देसी बम फेंकने और गाड़ियों में आग लगाने की घटनाएं शामिल हैं। एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: रिटायर्ड अफसरों पर भी लागू होगी आचार संहिता: 5 राज्यों में चुनाव से पहले आयोग का फैसला; कैंपेनिंग से दूर रहना होगा, मीटिंग भी नहीं करेंगे (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: NSG कमांडो की यूनिफॉर्म बदलेगी: 44°C तापमान में जवान के बेहोश होने के बाद फैसला; 5 राज्यों में चुनाव से पहले मिल सकती है नई वर्दी (पूरी खबर पढ़ें) 3. इंटरनेशनल: फ्रांस का आरोप- ईरान ने सुपरमार्केट के फ्रिज-फ्रीजर हैक किए:प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी; 700 सुपरमार्केट पर हमला हुआ था (पूरी खबर पढ़ें) 4. नेशनल: सोनिया की किताब में कई अनदेखी फोटोज: राजीव-सोनिया के पेरेंट्स, बचपन, प्यार, शादी की तस्वीरें; राजीव की क्लिक वाली फोटो कवर पर (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… 'चंकी पांडे' नाम का गधा ₹72 हजार में बिका उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में चंकी पांडे नाम का गधा 72 हजार रुपये में बिका। मेले में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और मिथुन चक्रवर्ती नाम के गधे भी लाए गए थे। दरअसल, मंदाकिनी नदी किनारे हर साल गधों और खच्चरों का मेला लगता है। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: पीएम पद के लिए राजी सोनिया पीछे क्यों हटीं; राहुल की नाराजगी या ‘विदेशी मूल’ पर हंगामे का डर, किताब में क्या बताया 2. फिजिकल हेल्थ: देश में हर तीसरे व्यक्ति को मेटाबॉलिक सिंड्रोम: डॉक्टर से समझें क्या है ये बीमारी, इसे कैसे पहचानें और कैसे बचें 3. जरूरत की खबर: छोटी सी इलायची के बड़े फायदे: डाइटीशियन से जानें 7 हेल्थ बेनिफिट्स, ज्यादा खाने के नुकसान, बीपी लो है तो कम खाएं 4. ग्राउंड रिपोर्ट: 100 पुलिसवालों के सामने दिव्या ने सिपाही का गला घोंटा? मौके पर तैनात एसडीएम बोले- हमला तो हुआ ही नहीं 5. भास्कर इंटरव्यू: स्वाति सिंह बोलीं- लखनऊ से 2027 का चुनाव लड़ूंगी, भाजपा से टिकट मांगना मेरा हक 6. भास्कर एक्सक्लूसिव: अब हर बदमाश का होगा 10 अंकों का यूनिक नंबर, पुलिस को पता चल जाएगा किस अपराधी ने वारदात की 7. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: 45% कमीशन पर सरकारी अस्पतालों में बिक रहे मरीज, एजेंट बोला- 5 दिन में किडनी दिला देंगे 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज राशिफल… धनु राशि वालों के प्रमोशन के योग और सिंह राशि वालों की इनकम के सोर्स बनेंगे। जानिए आज का राशिफल…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User