मेरठ में बाल श्रम निरीक्षण अभियान:9 प्रतिष्ठानों में मिले 16 किशोर, संबंधित सेवायोजकों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया
मेरठ में बाल एवं किशोर श्रम पर अंकुश लगाने के लिए श्रम विभाग की ओर से सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और उप श्रमायुक्त राजेश मिश्रा के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत श्रम विभाग और जनहित फाउंडेशन की संयुक्त टीम ने अब्दुल्लापुर, भावनपुर और पचपेड़ा समेत विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण किया। इस दौरान नौ प्रतिष्ठानों में 16 किशोर श्रमिक कार्यरत पाए गए। संबंधित सेवायोजकों और प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के तहत कार्रवाई की जा रही है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशिकांत पांडे ने बताया कि शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बाल श्रम के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। विभाग ने प्रतिष्ठान संचालकों से अपील की है कि वे किसी भी बालक या किशोर को काम पर न रखें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)