कौशांबी में 182 दिव्यांग बच्चों को उपकरण मिले:शिविर में ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, ब्रेल किट और श्रवण यंत्र बांटे गए
कौशांबी में शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को बीआरसी में सहायक उपकरण वितरण शिविर लगा। इसमें परिषदीय और पीएम श्री विद्यालयों में पढ़ने वाले 182 दिव्यांग बच्चों को जरूरत के मुताबिक उपकरण दिए गए। शिविर समग्र शिक्षा अभियान के तहत समेकित शिक्षा कार्यक्रम में आयोजित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का आयोजन बीएसए के निर्देशन में हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी कौशांबी डॉ. अरुण कुमार सिंह, नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार पाल और जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अवधेश कुमार पाण्डेय ने मार्गदर्शन किया। अस्थि दिव्यांग बच्चों को 15 ट्राई साइकिल, 14 रोलेटर, 16 एल्बो क्रच और 2 बैसाखी दी गईं। दृष्टिबाधित बच्चों को 2 ब्रेल किट और 3 स्मार्ट केन मिले। मानसिक दिव्यांगता से प्रभावित बच्चों को 83 एमआर किट, सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों को 22 व्हीलचेयर और श्रवण बाधित बच्चों को 34 श्रवण यंत्र दिए गए। उपकरण वितरण एलिम्को कानपुर के विशेषज्ञ आदर्श द्विवेदी की मौजूदगी में हुआ। शिविर में खंड विकास अधिकारी कौशांबी सुरेश कुमार राय भी उपस्थित रहे। स्पेशल एजुकेटर अभिषेक कुमार सिंह, आशुतोष श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, शारदा कुमार सिंह, राम बहादुर कुशवाहा, वशिष्ठ नारायण शुक्ला, श्रद्धा सिंह, मोहम्मद अफसर, रवि कुमार सिंह, इरशाद हुसैन और शालिनी सोनकर मौजूद रहे। राजीव कुमार तिवारी समेत अन्य शिक्षक-कर्मचारी और फिजियोथैरेपिस्ट पंकज साहू भी शिविर में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और पढ़ाई के लिए जरूरी उपकरण देना था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)