पुलिस पर लगे आरोपों पर दूसरा पक्ष सामने आया:सरायअकिल में इंचार्ज ने विवाद को जमीन के बंटवारे से जुड़ा बताया

Oct 30, 2026 - 22:36
0
पुलिस पर लगे आरोपों पर दूसरा पक्ष सामने आया:सरायअकिल में इंचार्ज ने विवाद को जमीन के बंटवारे से जुड़ा बताया
कौशाम्बी के सरायअकिल थाना क्षेत्र की कनैली चौकी पुलिस पर मारपीट, दबाव बनाकर जबरन समझौता लिखवाने और पद का दुरुपयोग करने के आरोप लगे हैं। अब मामले में दूसरा पक्ष सामने आया है। उसने वीडियो में लगाए गए आरोपों को झूठा और निराधार बताया है। कनैली चौकी इंचार्ज गणेश कुमार ने फोन पर बताया कि मामला परिवार और जमीन के बंटवारे से जुड़ा है। उनके मुताबिक, संबंधित व्यक्ति के पिता ने मृत्यु से पहले जमीन अपने सभी बेटों के पुत्रों के नाम कर दी थी। उन्होंने बताया कि पिता शराब पीते थे और इसी पारिवारिक विवाद को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा चल रहा है। दूसरे पक्ष का दावा है कि शिकायतकर्ता शराब का आदी है। करीब एक सप्ताह पहले नशे की हालत में गिरने से उसे गंभीर चोटें आई थीं। उस समय कनैली चौकी इंचार्ज ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा था। दूसरे पक्ष का कहना है कि पुलिस ने उसकी मदद की थी, लेकिन अब घरेलू विवाद को लेकर पुलिस पर आरोप लगाए जा रहे हैं। ग्राम मेड़ुआ निवासी सुनील शर्मा ने पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी को आवेदन देकर कनैली चौकी इंचार्ज और सिपाही सुमित पर मारपीट, दबाव बनाकर समझौता लिखवाने और पुलिस पद का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जांच पूरी होने तक संबंधित पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने की मांग की है। फिलहाल दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आए हैं। मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User