एनसीआर में हनीट्रैप गैंग चलाने वाला गिरफ्तार:अलीगढ़ से मां के साथ मिलकर युवतियों को फंसाने का आरोप, खुद को रियल एस्टेट कारोबारी बताकर शादी का झांसा देता था

Oct 30, 2026 - 22:52
0
एनसीआर में हनीट्रैप गैंग चलाने वाला गिरफ्तार:अलीगढ़ से मां के साथ मिलकर युवतियों को फंसाने का आरोप, खुद को रियल एस्टेट कारोबारी बताकर शादी का झांसा देता था
शादी का भरोसा देकर महिलाओं से रुपये और जेवर लेने, निजी तस्वीरों के जरिए दबाव बनाने और परेशान करने के मामले में क्वार्सी पुलिस ने हिमांशु माथुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि वह अपनी मां पूजा माथुर के साथ मिलकर NCR की पढ़ी-लिखी और नौकरीपेशा महिलाओं को निशाना बनाता था। खुद को तलाकशुदा और रियल एस्टेट कारोबारी बताकर महिलाओं से नजदीकी बढ़ाता और शादी का भरोसा देता था। पुलिस की जांच में अब तक चार महिलाओं से शादी करने के मामले सामने आए हैं। ये शादियां 2016 से 2025 के बीच हुई बताई गई हैं। पुलिस दो महिलाओं से संपर्क कर चुकी है। इनमें एक तलाकशुदा और दूसरी मध्यमवर्गीय परिवार से है। आरोपी ने सभी मामलों में खुद को अलीगढ़ का निवासी बताया और महिलाओं को शादी की बात आगे बढ़ाने के लिए यहां बुलाया था। पुलिस को दो अन्य महिलाओं की शिकायतें भी मिली हैं। आरोपी की मां की तलाश की जा रही है। क्वार्सी पुलिस ने लक्ष्मीबाई मार्ग निवासी हिमांशु माथुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गाजियाबाद की एक युवती ने 27 अक्टूबर को उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती का आरोप है कि हिमांशु ने शादी का भरोसा देकर उसका शोषण किया। अलग-अलग बहानों से 12 लाख रुपये नकद, 50 हजार रुपये ऑनलाइन और करीब 63 ग्राम सोना भी ले लिया। बाद में निजी वीडियो के जरिए उसे परेशान करने लगा। डेटिंग एप और कॉमन फ्रेंड से बनाता था संपर्क पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी डेटिंग एप फॉर फ्रेंड सर्कल और कॉमन फ्रेंड के जरिए महिलाओं से संपर्क करता था। खुद को तलाकशुदा बताकर शादी का प्रस्ताव रखता और रियल एस्टेट कारोबारी होने की बात कहकर अपनी आर्थिक स्थिति का भरोसा दिलाता था। परिवार से जुड़ाव दिखाने के लिए मां से भी बात कराता था। आरोप है कि उसकी मां महिलाओं को बहू कहकर संबोधित करती थी। इससे वे परिवार पर भरोसा करने लगती थीं। इसके बाद शादी की बात आगे बढ़ाने के बहाने उन्हें अलीगढ़ बुलाया जाता था। आरोप है कि होटल में महिलाओं के साथ जबरदस्ती करने के बाद उनकी जानकारी के बिना निजी वीडियो तैयार किए जाते थे। बाद में इन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर दबाव बनाया जाता था। पहली मुलाकात के 14 दिन बाद होटल बुलाया पीड़िता के मुताबिक, उसकी मुलाकात हिमांशु से 16 अगस्त 2025 को हुई थी। आरोपी ने खुद को तलाकशुदा बताकर विश्वास में लिया और अपनी बहन से भी बात कराई। 30 अगस्त 2025 को शादी का भरोसा देकर उसे अलीगढ़ के रामाडा होटल में बुलाया। यहां उसके साथ जबरदस्ती की गई। इसके बाद अलग-अलग बहानों से 12 लाख रुपये नकद, 50 हजार रुपये ऑनलाइन और करीब 60 से 63 ग्राम सोना ले लिया। रुपये और आभूषण वापस मांगने पर मारपीट और अभद्रता करने का भी आरोप है। मोबाइल में दूसरी महिलाओं के वीडियो मिलने का दावा पीड़िता का आरोप है कि 4 जनवरी 2026 को उसने हिमांशु का मोबाइल देखा तो उसमें दूसरी महिलाओं के निजी फोटो और वीडियो मिले। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इससे परेशान होकर युवती ने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। आरोप है कि आरोपी के दोस्त भुवनेश ने उसे बचाया था। पीड़िता के अनुसार, 2 से 12 फरवरी 2026 के बीच आरोपी उसे अलीगढ़ लाया और यहां भी जबरदस्ती कर उसकी जानकारी के बिना वीडियो तैयार किए। घर पहुंचकर मारपीट और सामान ले जाने का आरोप पीड़िता ने आरोप लगाया कि 13 अक्टूबर 2026 को हिमांशु जबरन उसके घर में घुस आया। उसके साथ मारपीट कर जबरदस्ती की और घर से नकदी, एप्पल आईफोन 17 मैक्स प्रो और सोना लेकर चला गया। इसके बाद निजी वीडियो सार्वजनिक करने और सोसायटी में बदनाम करने की धमकी देकर परेशान करने लगा। पीड़िता ने इस पूरे मामले में आरोपी की मां की भूमिका भी बताई है। 10 से 12 महिलाओं को निशाना बनाने की आशंका पुलिस के सामने आरोपी द्वारा चार महिलाओं से शादी करने और बाद में उनके साथ धोखाधड़ी करने के आरोप आए हैं। ये मामले 2016 से 2025 के बीच के बताए जा रहे हैं। पुलिस दो महिलाओं से संपर्क कर चुकी है। दोनों से मिली जानकारी के आधार पर अन्य मामलों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इसी तरीके से 10 से 12 महिलाओं को निशाना बनाया गया हो सकता है। दो अन्य महिलाओं की शिकायतें भी सामने आई हैं। आरोपी की मां पूजा माथुर की तलाश के साथ उसके संपर्कों और कथित नेटवर्क की जांच की जा रही है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि गाजियाबाद की युवती की तहरीर पर क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज कर हिमांशु को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी डेटिंग एप और कॉमन फ्रेंड के जरिए अलग-अलग पृष्ठभूमि की महिलाओं से संपर्क करता था। अभी तक चार महिलाओं के नाम सामने आए हैं। दो अन्य महिलाओं की शिकायत भी मिली है। आरोपी की मां का नाम भी तहरीर में आया है। उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। अन्य महिलाओं की ओर से तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User