मेरठ में फैक्ट्री डकैती का 50 हजार का इनामी गिरफ्तार:दो फैक्ट्रियों में गार्डों को बंधक बनाकर 62 फ्रीजर प्लेटें लूटी थीं, तमंचा और बाइक मिली
मेरठ में रविवार को लोहियानगर थाना पुलिस और स्वाट टीम नगर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फैक्ट्रियों में सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर डकैती डालने के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मुर्सलीन पुत्र महफूज निवासी इस्लामनगर, कैला भट्टा, थाना कोतवाली नगर, गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद की है। भागने के दौरान आरोपी घायल भी हो गया था पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। दो फैक्ट्रियों में की थी डकैती
पुलिस के मुताबिक, 4 सितंबर की रात लोहियानगर थाना क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर स्थित बंद पड़ी अलफईम मीट फैक्ट्री में बदमाशों ने धावा बोला था। यहां तैनात तीन सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर बदमाश दो प्लेट फ्रीजरों की 30 प्लेटें लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले में लोहियानगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पहले 16 अगस्त की रात भी लोहियानगर क्षेत्र की एक फैक्ट्री में बदमाशों ने दो सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाया था। इसके बाद फैक्ट्री में लगे दो प्लेट फ्रीजरों से 32 प्लेटें खोलकर लूट ली थीं। इस घटना में भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। कई आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में दानिश उर्फ चाचा, शहजाद उर्फ भूरा, रियाजुद्दीन उर्फ रियाजू, सलीम पहलवान, अजय, कलीम, आस मोहम्मद, अरशद और खालिद समेत कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 12 सितंबर को चेतन चौधरी, चांद, कय्यूम, दानिश, मौनिस और अली उर्फ इकबाल को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, आरोपी नादिर पुत्र जान मोहम्मद ने एक अक्टूबर को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। खंडहर के पास घेराबंदी कर पकड़ा
दोनों मुकदमों में मुर्सलीन लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। रविवार शाम मुखबिर की सूचना पर लोहियानगर पुलिस और स्वाट टीम नगर ने मेडिकल-कमालपुर रोड से जलालपुर जाने वाले रास्ते पर स्थित एक खंडहर भवन के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान मोटरसाइकिल फिसलने से उसके पैर में चोट लग गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)