अयोध्या में साकेत कॉलेज ने जीती अंतरमहाविद्यालयीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता:अवध विवि की टीम रही उपविजेता, 12 टीमों ने लिया हिस्सा
कामता प्रसाद सुंदरलाल साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित अंतरमहाविद्यालयीय बास्केटबॉल पुरुष प्रतियोगिता में मेजबान साकेत कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में 12 टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना से दर्शकों का ध्यान खींचा। प्रतियोगिता का उद्घाटन अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिजेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष आलोक बंसल ने की। प्रबंध समिति के मंत्री आनंद कुमार सिंघल संरक्षक के रूप में मौजूद रहे। कुलपति बोले- साकेत कॉलेज विश्वविद्यालय का आधार स्तंभ कुलपति प्रो. बिजेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि साकेत महाविद्यालय में आयोजित यह प्रतियोगिता अब तक के सबसे सुव्यवस्थित और भव्य आयोजनों में से एक है। साकेत महाविद्यालय विश्वविद्यालय का आधार स्तंभ है। महाविद्यालय की मजबूत संस्थागत व्यवस्था और विश्वविद्यालय के साथ सहयोगात्मक संबंध उसकी प्रतिष्ठा को और मजबूत करते हैं।
विश्वविद्यालय की टीम में साकेत के खिलाड़ियों का दबदबा प्रतियोगिता का खास आकर्षण अवध विश्वविद्यालय की पुरुष बास्केटबॉल टीम की घोषणा रही। आयोजन स्थल पर ही टीम के खिलाड़ियों के नाम घोषित किए गए। इसमें अधिकांश खिलाड़ियों का चयन साकेत महाविद्यालय से हुआ। इसे कॉलेज में खेल प्रतिभाओं को निखारने और बेहतर प्रशिक्षण देने के प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। समापन समारोह में खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह समापन समारोह में अयोध्या के सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और महाविद्यालय के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि महाविद्यालय को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दानपति तिवारी ने कुलपति की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्हें कर्मयोगी और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व बताया। उन्होंने कहा कि कुलपति के मार्गदर्शन से शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को नई दिशा मिल रही है। कार्यक्रम में क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. प्रणय कुमार त्रिपाठी, सचिव डॉ. पूनम जोशी, उपसचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह, पर्यवेक्षक डॉ. अयूब सिद्दीकी और डॉ. आदित्य प्रताप सिंह सहित महाविद्यालय के कई शिक्षक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंच संचालन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. असीम त्रिपाठी ने किया। अंत में क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. प्रणय कुमार त्रिपाठी ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, निर्णायकों और आयोजन में सहयोग देने वालों के प्रति आभार जताया। यह जानकारी महाविद्यालय के सह-मीडिया प्रभारी डॉ. रामलाल विश्वकर्मा ने दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)