1 नवम्बर से बदलेगा श्रीरामलला के दर्शन-पूजन की समय:मंगला आरती सुबह 4:30 बजे और शयन आरती रात 9:30 बजे होगी

Oct 25, 2026 - 20:28
0
1 नवम्बर से बदलेगा श्रीरामलला के दर्शन-पूजन की समय:मंगला आरती सुबह 4:30 बजे और शयन आरती रात 9:30 बजे होगी
1 नवम्बर से बदलेगी श्रीरामलला के दर्शन की समय-सारणी बदलने जा रही है।अब प्रातः 4 बजे राम लला के पट खुलेंगे जो कि रात 10 बजे बन्द। हो जाऐंगे। मतलब रामलला का हर हाल में रात को 6 घंटे की भरपूर नींद मिलेगी।इसमें कोई व्यवधान नहीं हो सकेगा। शीतकालीन सत्र में रामलला के आरती में भी बदलाव हुआ है। मंगला आरती सुबह 4:30 बजे, श्रृंगार आरती 6:30 बजे, संध्या आरती शाम 7 बजे और शयन आरती रात 9:30 बजे होगी। समय-सारणी के प्रमुख बदलाव में रामलला के गर्भगृह खुलने का समय सुबह 3:45 से बदलकर 4 बजे होगा।मंगला आरती सुबह 4 से बदलकर 4:30 बजे,श्रृंगार आरती सुबह 6 के जगह होगी शुभ 6:30 बजे होगी। प्रातः राम लला का बालभोग सुबह 9:00–9:05 से बदलकर 8:00–8:10 बजे लगेगा।राम लला का मध्याह्न विश्राम दोपहर 12:30 से 12:55 से बढ़कर 12:30,1:30 बजे दोपहर तक होगा। राम मंदिर ट्रस्ट के समाचार प्रबंधक सुभाष चंद्र सिंह ने बताया किराम लला के शयन आरती में भी बदलाव कर अब रात 10 से बदलकर 9:30 बजे रामलला की शयन आरती होगी।अब रामलला का पट बंद होगा 10:00 बजे बंद होगा। पहले 10:30 बजे रामलला का पट बंद होता था ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User