डॉ. महेंद्र सैनी बने भाजपा पिछड़ा-वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष:सहारनपुर में सम्मान समारोह में बोले- पिछड़े वर्ग को संगठन से जोड़ेंगे

Oct 25, 2026 - 19:39
0
डॉ. महेंद्र सैनी बने भाजपा पिछड़ा-वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष:सहारनपुर में सम्मान समारोह में बोले- पिछड़े वर्ग को संगठन से जोड़ेंगे
सहारनपुर में भाजपा ने डॉ. महेंद्र सिंह सैनी को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सम्मान समारोह आयोजित किया। रविवार शाम 4 बजे दिल्ली रोड स्थित निमंत्रण बैंक्वेट हॉल में हुए कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सैनी समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती और पिछड़े वर्ग की भागीदारी पर जोर दिया गया। समारोह में डॉ. महेंद्र सिंह सैनी मुख्य अतिथि और प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह मुख्य वक्ता रहे। सैनी के सहारनपुर पहुंचने पर रास्ते में समर्थकों ने जगह-जगह स्वागत किया। बैंक्वेट हॉल में भी पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर हुई। डॉ. महेंद्र सिंह सैनी बोले- नई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाऊंगा डॉ. महेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। पिछड़े वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। राज्यमंत्री बोले- चुनाव में संगठन की मजबूती अहम राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि चुनाव में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत निर्णायक भूमिका निभाती है। भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर काम करें और सरकार के विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को चुनाव के समय किए जाने वाले वादों के बजाय राजनीतिक दलों के कामकाज और पुराने रिकॉर्ड के आधार पर फैसला करना चाहिए। भाजपा विकास, सुशासन और जनकल्याण के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। बूथ स्तर पर संगठन सक्रिय करने पर जोर कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय बनाने और कार्यकर्ताओं से विपक्ष के आरोपों का तथ्यों के साथ जवाब देने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी संगठन और सरकार के कामकाज के आधार पर जनता के बीच जाएगी। ये नेता रहे मौजूद समारोह में पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी, गंगोह विधायक कीरत सिंह, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, जिला महामंत्री पवन सवई, जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र चौधरी समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User