ध्वस्त कॉम्प्लेक्स की जमीन पर व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि:प्रतिष्ठानों को याद कर छलके आंसू बोले- 30 साल की मेहनत उजड़ी, आजीविका का संकट

Oct 25, 2026 - 20:28
0
ध्वस्त कॉम्प्लेक्स की जमीन पर व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि:प्रतिष्ठानों को याद कर छलके आंसू बोले- 30 साल की मेहनत उजड़ी, आजीविका का संकट
मेरठ में सेंट्रल मार्केट स्थित 661/6 व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स को ध्वस्त हुए आजएक साल हो गया है। रविवार शाम वहां के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। व्यापारी अपने परिवारों के साथ कॉम्प्लेक्स की जमीन पर एकत्र हुए। उन्होंने मोमबत्ती और दीप जलाकर ध्वस्तीकरण के दिन को याद किया। साथ ही शासन-प्रशासन से जल्द पुनर्वास कराने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि उन्होंने वर्ष 1996 में अपने प्रतिष्ठानों पर कारोबार शुरू किया था। उस समय सभी व्यापारी युवा थे और मार्केट को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करते थे। करीब 30 वर्षों तक कारोबार के जरिए परिवारों का भरण-पोषण किया, लेकिन प्रतिष्ठान ध्वस्त होने के बाद उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि अब उनके पास कमाई का कोई साधन नहीं बचा है। परिवारों के सामने आर्थिक तंगी के कारण भुखमरी जैसे हालात पैदा हो गए हैं। व्यापारियों ने कहा कि प्रतिष्ठान उजड़ने के बाद उनकी आर्थिक और मानसिक स्थिति प्रभावित हुई है। उम्र बढ़ने के साथ दोबारा कारोबार खड़ा करने का उत्साह और हिम्मत भी पहले जैसी नहीं रही। ऐसे में शासन-प्रशासन को उनकी स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए। व्यापारियों ने मांग की कि 661/6 स्थित जमीन का आवास एवं विकास परिषद की ओर से उनके नाम नामांतरण कराया जाए। साथ ही जल्द से जल्द पुनर्वास के लिए सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे दोबारा अपने परिवारों की आजीविका चला सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User