मेरठ में पुलिस ने 175 मॉडिफाइड साइलेंसर कुचले:बुलडोजर चलाया, एसपी ट्रैफिक ने नियम तोड़ने वालों को चेताया

Nov 20, 2026 - 14:59
0
मेरठ में पुलिस ने 175 मॉडिफाइड साइलेंसर कुचले:बुलडोजर चलाया, एसपी ट्रैफिक ने नियम तोड़ने वालों को चेताया
मेरठ में ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को जब्त किए गए करीब 175 मॉडिफाइड साइलेंसर रोडरोलर से कुचलकर नष्ट कर दिए। पुलिस ने कहा कि इन्हें बनाने, बेचने और वाहनों में लगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है। यह कार्रवाई पुलिस लाइन में हुई। इस दौरान एसपी ट्रैफिक राजेश श्रीवास्तव समेत ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस के मुताबिक, मेरठ में इस तरह की कार्रवाई पहली बार हुई है। इसका मकसद सड़क पर तेज आवाज और यातायात नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाना है। एसपी ट्रैफिक राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि मॉडिफाइड साइलेंसर इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे साइलेंसर बनाने, बेचने और वाहनों में लगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित गोदामों और कंपनियों को नोटिस देने की तैयारी है। पुलिस शहर में ऐसे साइलेंसर बनाने और बेचने की जगहों का पता लगाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने गाइडलाइन जारी कर वाहन चालकों से कंपनी के तय साइलेंसर इस्तेमाल करने और तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर न लगवाने को कहा है। हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने, रेड लाइट न तोड़ने और गलत दिशा में वाहन न चलाने की हिदायत भी दी है। पुलिस ने वाहन के जरूरी दस्तावेज और ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखने, सड़क पर स्टंट न करने और तेज रफ्तार से वाहन न चलाने को कहा है। एसपी ट्रैफिक ने यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User