गोरखपुर में सिपाही ने बच्ची का रेप हत्या किया:धरने पर बैठा पीड़ित परिवार, एडवोकेट बोले- एक बार हमसे मिले सीएम योगी
गोरखपुर जिला अस्पताल से 10 साल की बच्ची को अगवा कर रेप और हत्या मामले में बच्ची का परिवार धरने पर बैठा हुआ है। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे से एडवोकेट नवल किशोर शर्मा के नेतृत्व में बच्ची के माता- पिता और भाई बहन टाउन हाल स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि सीएम योगी उनसे मुलाकात करें। एडवोकेट नवल किशोर शर्मा ने कहा कि जिस तरह सीएम योगी 14 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद परिवार के साथ खड़े हैं, उनसे मिलने गए दुःख जताया, वैसे ही इस गंभीर घटना पर भी अपनी प्रतिक्रिया दें। एक बार परिवार से मिलकर उनकी बात सुने और हिम्मत बढ़ाएं। इससे पहले भी परिवार 14 नवंबर को धरने पर बैठा था। उस समय राजयपाल आनंदीबेन पटेल को संबोधित ज्ञापन DM को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने 4 मांगे रखी थी, जिसमें 1- पीड़ित परिवार के एक पात्र सदस्य को नियमानुसार सरकारी नौकरी प्रदान करने पर शासन द्वारा संवेदनशीलतापूर्वक निर्णय लिय जाए,
2- सम्मानपूर्वक जीवनयापन के लिए उचित भूमि या आवास उपलब्ध कराने पर आवश्यक निर्णय लिया जाए,
3- ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग पर शासन स्पष्ट एवं संवेदनशील निर्णय लें।
4- प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए और जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति या व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर और प्रभावी कार्रवाई की जाए। यदि किसी स्तर पर प्रशासनिक लापरवाही प्रमाणित होती है, तो संबंधित अधिकारियों के बिरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाए, शामिल हैं। एडवोकेट का कहना है कि ये मांगे आज भी बरकार हैं। घटना के समय शासन प्रशासन की ओर से बड़े- बड़े वादे किए गए थे लेकिन कोई भी पूरा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि कई बार सीएम को भी पत्र लिखा जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसीलिए हम उनसे मिलना चाहते हैं, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। 28 जुलाई की रात अस्पताल से लापता हुई थी बच्ची 10 साल की बच्ची 28 जुलाई की रात गोरखपुर जिला अस्पताल में भर्ती अपनी बड़ी बहन को खाना देने गई थी। इसी दौरान वह लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की तो पुलिस की वर्दी पहने एक युवक के उसे अपने साथ ले जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच की। इस दौरान डायल 112 में तैनात गाजीपुर निवासी सिपाही अभिषेक यादव का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। 30 जुलाई को रोहिन नदी किनारे मिला था शव 30 जुलाई को चिउटहा में रोहिन नदी के किनारे बच्ची का शव मिला था। पुलिस ने मामले में अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के आरोपों की जांच की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया था, ऐसा पुलिस का कहना है। कोतवाली पुलिस ने मामले में 187 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)