डीजे पर नाचते युवक ने तमंचे से की फायरिंग:फतेहपुर के हरियापुर गांव का वीडियो वायरल, पुलिस हरकत में आई

Oct 25, 2026 - 11:43
0
डीजे पर नाचते युवक ने तमंचे से की फायरिंग:फतेहपुर के हरियापुर गांव का वीडियो वायरल, पुलिस हरकत में आई
स्लग-डीजे की धुन पर नाचते युवक ने तमंचा से किया फायरिंग वीडियो वायरल यूपी के फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के हरियापुर गांव में एक समारोह के दौरान खुलेआम तमंचे से फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है।इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार के दिन सुबह 6 बजे से तेजी से वायरल हो रहा है,जिसके बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि,वायरल हो रहे इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि दैनिक भास्कर के द्वारा नहीं की जा रही है,लेकिन वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस के बीच हड़कंप मच गया है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार,हरियापुर गांव में कुछ दिन पूर्व एक समारोह का आयोजन किया गया था।इस दौरान जश्न का माहौल था और नाच-गाने का दौर चल रहा था। आरोप है कि इसी उल्लास और भीड़भाड़ के बीच एक युवक ने कानून को ताक पर रखते हुए बेखौफ होकर देसी तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिया।वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे यह युवक हाथ में अवैध हथियार लहराते हुए हवा में गोलियां दाग रहा है।आसपास खड़े लोग इस खतरनाक करतब को नजरअंदाज करते हुए नजर आ रहे हैं,जिससे किसी बड़ी अनहोनी की आशंका भी बनी हुई थी। ​घटना का वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष और डर का माहौल है।लोगों का कहना है कि इस तरह सरेआम हथियारों का प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग करना कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देने जैसा है।इससे कभी भी कोई गंभीर हादसा हो सकता था। ​फिलहाल,इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है।स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।देखना यह होगा कि पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर आरोपी युवक तक कब तक पहुंचती है और उस पर क्या कानूनी कार्रवाई की जाती है।थाना प्रभारी दिवाकर सिंह ने रविवार की सुबह जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो के आधार पर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User