शिकायतों पर असंतुष्ट फीडबैक मिलने पर निबंधक का वेतन रोका:मैनपुरी में एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश; बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर नोटिस, तीन अधिकारियों को चेतावनी

Oct 30, 2026 - 17:52
0
शिकायतों पर असंतुष्ट फीडबैक मिलने पर निबंधक का वेतन रोका:मैनपुरी में एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश; बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर नोटिस, तीन अधिकारियों को चेतावनी
मैनपुरी में जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने सख्ती की है। शिकायतों के निस्तारण पर शत-प्रतिशत असंतुष्ट फीडबैक मिलने पर सहायक महानिरीक्षक निबंधन का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जूम मीटिंग से अनुपस्थित रहने पर पशु चिकित्साधिकारी बरनाहल का वेतन रोकने और तीन अन्य अधिकारियों को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। असंतुष्ट फीडबैक मिलने पर अधिकारियों पर कार्रवाई शुक्रवार शाम करीब 3:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने जन शिकायतों के निस्तारण और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने जूम मीटिंग के माध्यम से अधिकारियों को जन समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान शासन स्तर से शिकायतकर्ताओं का फीडबैक लिए जाने पर कई शिकायतों में असंतुष्टि सामने आई। डीएम ने कहा कि कुछ जिला स्तरीय अधिकारी शिकायतों के निस्तारण पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जबकि कुछ ने पूरी जिम्मेदारी अधीनस्थों पर छोड़ रखी है। इसी कारण शिकायतों का निस्तारण होने के बाद भी फरियादी संतुष्ट नहीं हैं। तीन अधिकारियों को चेतावनी जारी करने के निर्देश डीएम ने सहायक महानिरीक्षक निबंधन का एक दिन का वेतन रोकने और बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जूम मीटिंग से अनुपस्थित रहने पर पशु चिकित्साधिकारी बरनाहल का वेतन रोकने को कहा। शिकायतों पर असंतुष्ट फीडबैक मिलने के मामले में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मैनपुरी, खंड शिक्षा अधिकारी घिरोर और प्रभारी चिकित्साधिकारी किशनी को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए गए। शिकायतकर्ता से बात करने के बाद ही पोर्टल पर अपलोड करें आख्या डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायत का निस्तारण करने के बाद शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से बातचीत की जाए। शिकायतकर्ता के संतुष्ट होने के बाद ही निस्तारण की आख्या पोर्टल पर अपलोड की जाए। उन्होंने केवल कागजों पर शिकायतों का निस्तारण दिखाकर जिम्मेदारी पूरी करने की प्रवृत्ति पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घनश्यामपुर में बुखार के मरीज बढ़ने पर जांच के निर्देश बैठक में घिरोर विकासखंड के ग्राम घनश्यामपुर में कई दिनों से बुखार के मरीजों की बढ़ती संख्या का मामला भी सामने आया। इस पर डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को स्वयं गांव का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User