महोबा में अधेड़ ने खुद को गोली मारकर जान दी:पुलिस ने मौके से जुटाए साक्ष्य, मृतक ने पहले भी दो बार की थी आत्महत्या की कोशिश
महोबा के पनवाड़ी थाना क्षेत्र के किल्हौवा गांव में रविवार रात 55 वर्षीय रज्जन राजपूत ने शराब के नशे में तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली सीने से पार हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, फील्ड यूनिट ने सबूत जुटाए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। देखिए घटना की तस्वीरें- 5 साल पहले भी की थी कोशिश भाई घनश्याम ने बताया, रज्जन तमंचा और कारतूस लेकर घूम रहे थे। उन्होंने बारातशाला के टीन शेड में खुद को गोली मारी। पुलिस ने तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। परिजनों के अनुसार, रज्जन की पत्नी की दो साल पहले मौत हो गई थी, जिससे वह तनाव में थे। उनका छोटा बेटा भी पांच साल पहले आत्महत्या कर चुका था। रज्जन ने पहले भी दो बार आत्महत्या की कोशिश की थी, जिसमें सल्फास और फांसी का प्रयास था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)