अलीगढ़ में AMU के छात्र पुलिस से भिड़े:इंस्पेक्टर ने पूछा- रोड कैसे जाम कर सकते, छात्रों ने कहा- ये नगर निगम की रोड
अलीगढ़ में AMU छात्रों के सड़क पर बैठकर आंदोलन करने को लेकर पुलिस और छात्रों के बीच बहस हुई। सिविल लाइन थाना इंस्पेक्टर सतवीर सिंह ने छात्रों से पूछा कि धारा 144 लगी होने पर वे रोड कैसे जाम कर सकते हैं। छात्रों ने इसे AMU की जमीन बताया, जबकि पुलिस ने इसे नगर निगम का रोड कहा। इंस्पेक्टर ने छात्रों से जमीन के दस्तावेज दिखाने को कहा और मामले को कानूनी तरीके से सुलझाने की बात कही। बजरंगबल के संयोजक गौरव शर्मा ने पुलिस की कार्रवाई की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सड़क को बंद करने का अधिकार किसी को नहीं है। शर्मा ने जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर जगह सार्वजनिक पाई जाती है और उसे बंद किया गया है, तो नियम के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह भी दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)