झांसी में बाइक सवार नाबालिग नाले में गिरा:बचाव में जुटे स्थानीय लोग, स्कूल यूनिफॉर्म पहने है स्टूडेंट

Oct 27, 2026 - 11:00
0
झांसी में बाइक सवार नाबालिग नाले में गिरा:बचाव में जुटे स्थानीय लोग, स्कूल यूनिफॉर्म पहने है स्टूडेंट
झांसी में मंगलवार सुबह स्कूल जा रहा एक नाबालिग बाइक समेत करीब 6 फीट गहरे खुले नाले में जा गिरा। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। छात्र को नाले में गिरा देखकर स्थानीय लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। हादसे में छात्र को मामूली चोटें आई हैं। घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के सदर चौराहे के पास की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नाबालिग बाइक से स्कूल जा रहा था। वह काफी तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। सदर चौराहे के पास पहुंचते ही वह बाइक पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बिना सुरक्षा दीवार वाले खुले नाले में बाइक समेत गिर गया। छात्र के नाले में गिरते ही आसपास मौजूद लोग उसे बचाने के लिए पहुंचे। लोगों ने प्रयास कर उसे नाले से बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में छात्र को गंभीर चोट नहीं आई। करीब 6 फीट गहरे नाले के खुले होने से हादसे में बड़ा नुकसान भी हो सकता था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User