फर्रुखाबाद में टायर फैक्ट्री में भीषण आग:तीन जिलों से पहुंचीं दमकल की छह गाड़ियां, JCB से हटाया गया
फर्रुखाबाद जनपद के मोहम्मदाबाद के खीमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र में टायर रिप्लेसिंग फैक्ट्री में मंगलवार सुबह तड़के करीब तीन बजे भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। तीन जिलों से दमकल की छह गाड़ियां बुलाई गईं। कई घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री के चौकीदार उपेंद्र ने डायल 112 पुलिस को आग लगने की जानकारी दी थी। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा और चौकी इंचार्ज सुनील कुमार गोयल भी मौके पर पहुंचे। आग बुझने के बाद जले हुए टायरों का मलबा जेसीबी से हटाया गया। मलबा हटाने के दौरान आग फिर से तेज हो गई, जिस पर दोबारा काबू पाने के लिए प्रयास किए गए। फैक्ट्री में छह कर्मचारी काम करते फैक्ट्री मालिक अरविंद पांडे ने बताया कि रात करीब साढ़े तीन बजे चौकीदारों ने उन्हें आग की सूचना दी थी। फैक्ट्री में छह कर्मचारी काम करते हैं। कर्मचारियों ने पहले आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी, जिसके बाद सभी बाहर निकल गए। आग से हुए नुकसान और इसके कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया गया की चार दमकल की गाड़ियां फर्रुखाबाद की तो एक मैनपुरी और एक कन्नौज की गाड़ी आग बुझाने में लगी थी। 20 टैंकर लग चुका पानी बताया गया की आग बुझाने में करीब 20 टैंकर पानी लग चुका है। पानी को दमकल की गाड़ियां 1 किलोमीटर दूर एक कोल्ड स्टोर से लेकर आ रही हैं। जैसे-जैसे जेसीबी से टायर को हटाए जा रहे हैं आज नीचे धधकती हुई निकल रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)