मजदूरी कर परिवार चलाने वाले युवक ने सुसाइड किया:पिता नहीं थे, मां छोड़कर गई थीं; छोटा भाई मानसिक रूप से अस्वस्थ

Nov 08, 2026 - 16:20
0
मजदूरी कर परिवार चलाने वाले युवक ने सुसाइड किया:पिता नहीं थे, मां छोड़कर गई थीं; छोटा भाई मानसिक रूप से अस्वस्थ
कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के भौंती प्रतापपुर में एक युवक की आत्महत्या से परिवार में मातम छा गया। पिता की मौत के बाद मां भी कई साल पहले परिवार छोड़कर चली गई थीं। घर में मानसिक रूप से अस्वस्थ छोटे भाई की जिम्मेदारी विशाल गौतम (23) के कंधों पर थी। वह मजदूरी करके किसी तरह दोनों भाइयों का जीवन चला रहा था। शनिवार देर रात उसने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पिता की मौत के बाद भाई चलाता था घर, छोटा भाई रह गया अकेला परिजनों के मुताबिक, विशाल शनिवार को रोज की तरह मजदूरी करने गया था। काम खत्म करने के बाद वह घर लौटा और सीधे अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को चिंता हुई। आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस पर अनहोनी की आशंका हुई। अंदर जाकर देखा तो विशाल का शव फंदे पर लटक रहा था। यह दृश्य देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर सचेंडी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने कमरे से साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी बोले जांचकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि युवक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और मां कई साल पहले परिवार छोड़कर चली गई थीं। उसका छोटा भाई मानसिक रूप से अस्वस्थ है। परिजन आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं कर सके हैं। युवक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच-पड़ताल के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User