डीएम ने दीपावली, गोवर्धन पूजा-भाई दूज की दी शुभकामनाएं:शशांक चौधरी ने त्योहार को आपसी प्रेम और उल्लास के साथ मनाने की अपील की

Nov 08, 2026 - 16:20
0
डीएम ने दीपावली, गोवर्धन पूजा-भाई दूज की दी शुभकामनाएं:शशांक चौधरी ने त्योहार को आपसी प्रेम और उल्लास के साथ मनाने की अपील की
अमेठी के जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने जिले के नागरिकों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि ये पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आएं। साथ ही जनपद में प्रेम, आपसी भाईचारे और सद्भाव की भावना मजबूत हो। डीएम ने अपने संदेश में कहा कि मां लक्ष्मी की कृपा से हर घर में खुशियां आएं। दीपावली अंधकार से प्रकाश, निराशा से आशा और असत्य से सत्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने लोगों से त्योहार आपसी प्रेम और उल्लास के साथ मनाने की अपील की। पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी जिलाधिकारी ने आतिशबाजी के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पटाखे खुले और सुरक्षित स्थानों पर ही जलाएं। बच्चों को कभी अकेले पटाखे न जलाने दें। आतिशबाजी के दौरान उन्हें किसी बड़े की निगरानी में रखें। उन्होंने पटाखों को ज्वलनशील वस्तुओं, वाहनों और भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रखने की सलाह दी। पटाखे जलाने के लिए लंबी अगरबत्ती या फुलझड़ी का इस्तेमाल करें। पटाखों को हाथ में रखकर न जलाएं और जलते पटाखों के पास झुककर न देखें। जो पटाखे नहीं जलते हैं, उन्हें दोबारा जलाने का प्रयास न करें। प्रदूषण से बचने की भी अपील डीएम ने किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्राथमिक उपचार और आग बुझाने के इंतजाम रखने को कहा। उन्होंने बुजुर्गों, बच्चों, बीमार लोगों और पशु-पक्षियों की सुविधा व सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने लोगों से तेज आवाज वाले पटाखों से बचने और वायु व ध्वनि प्रदूषण कम करने में सहयोग करने को कहा। साथ ही पर्यावरण के अनुकूल त्योहार मनाने और साफ-सुथरा व सुरक्षित माहौल बनाए रखने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User