खपराना में हमले के बाद पीड़ित परिवार एसपी कार्यालय पहुंचा:आरोपियों पर कार्रवाई और सुरक्षा मांगी; परिवार का दावा- उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज

Nov 23, 2026 - 14:19
0
खपराना में हमले के बाद पीड़ित परिवार एसपी कार्यालय पहुंचा:आरोपियों पर कार्रवाई और सुरक्षा मांगी; परिवार का दावा- उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज
बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र के खपराना गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। पीड़ित परिवार सोमवार को कार्रवाई की मांग लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। परिवार ने आरोपियों पर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की। उनका आरोप है कि हमले के बाद उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करा दिया गया। खपराना गांव निवासी साहब सिंह पुत्र ज्ञान सिंह ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 11 नवंबर 2026 की शाम करीब 7 बजे उनका बेटा सोनू मिट्टू वाल्मीकि के यहां गया था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते सोनू पर धारदार हथियारों, तलवार और फरसे से हमला किया। इस हमले में सोनू घायल हो गया। साहब सिंह के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने फोन किया। इसके बाद उनके बेटे सतीश और मोहित मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां लोगों ने एकजुट होकर उन पर भी हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों की ओर से लगातार धमकियां मिल रही हैं। साहब सिंह ने बिनौली थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। उनका आरोप है कि हमले में उनके परिवार के लोग घायल हुए, फिर भी उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया। परिवार ने एसपी कार्यालय में निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User