MP शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह की तैयारियां शुरू:4 दिसम्बर को होगा उद्घाटन, 10 दिसम्बर को समापन समारोह

Nov 02, 2026 - 05:10
0
MP शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह की तैयारियां शुरू:4 दिसम्बर को होगा उद्घाटन, 10 दिसम्बर को समापन समारोह
गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संस्थापकों की स्मृति में 4 दिसम्बर से 10 दिसम्बर के बीच गुरु गोरखनाथ मंदिर द्वारा संचालित महाराणा प्रताप (MP) शिक्षा परिषद् के संस्थापक सप्ताह समारोह का आयोजन हो रहा है। इसकी तैयारी को लेकर महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद् की संस्थाओं के संस्थाध्यक्ष व संयोजक मंडल के सभी सदस्यों की, संस्थापक सप्ताह समारोह के संचालन समिति के साथ बैठक हो चुकी है। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद् के वरिष्ठ सदस्य डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि संस्थापक सप्ताह समारोह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षणेत्तर गतिविधियों का विकास करना है। उन्होंने कहा कि सभी संस्थाध्यक्ष संस्थापक सप्ताह समारोह में आयोजित प्रतियोगिताओं में शत-प्रतिशत प्रतिभाग सुनिश्चित करते हुए महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद से बाहर की अधिक से अधिक संस्थाओं से प्रतिभागिता सुनिश्चित कराएं। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के वरिष्ठ सदस्य प्रमथ नाथ मिश्र ने कहा कि प्रबन्ध समिति एवं संचालन समिति द्वारा आयोजन की प्रारम्भिक तैयारी पूरी की जा चुकी है। उद्घाटन समारोह 4 दिसम्बर व मुख्य महोत्सव 10 दिसम्बर के मुख्य अतिथियों के नाम पर चर्चा हो रही है, जल्द ही मुख्य अतिथि का नाम निर्धारित हो जायेगा। संचालन समिति के सदस्य डॉ. नितीश शुक्ला ने बताया कि 4 दिसम्बर को आयोजित होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम से पहले 22 नवम्बर को पीटी एवं सर्वोत्तम एनसीसी कैडेट चयन प्रतियोगिता का अयोजन किया जायेगा। इसके लिए तय प्रारूप में आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवम्बर निर्धारित की गई है। इसी क्रम में 5 दिसम्बर से 10 दिसम्बर के बीच विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में शिक्षा परिषद् की 50 से अधिक संस्थाओं सहित गोखपुर मण्डल की 125 से अधिक संस्थाएं प्रतिभाग करेंगी। सभी संस्थाओं को ई-मेल के द्वारा आमंत्रण भेज दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवम्बर रखी गई है। आवेदन आनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा। समारोह से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद् की वेबसाइट www.mpspgkp.in पर अपलोड की जा चुकी है। मुख्य महोत्सव व पारितोष वितरण समारोह में 7 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे 1- महायोगी गुरू श्री गोरक्षनाथ स्वर्ण पदक - श्रेष्ठतम संस्था 2- ब्रह्मलीन बाबा गोपालनाथ स्वर्ण पदक - श्रेष्ठतम परिचारक (समूह घ) 3- योगिराज बाबा ब्रह्मनाथ स्वर्ण पदक - श्रेष्ठतम कर्मचारी (समूह ग) 4- योगिराज बाबा गम्भीरनाथ स्वर्ण पदक- श्रेष्ठतम शिक्षक 5- ब्रह्मलीन महन्त दिग्विजयनाथ स्वर्ण पदक - स्नातकोत्तर के श्रेष्ठतम विद्यार्थी 6- ब्रह्मलीन महन्त अवेद्यनाथ स्वर्ण पदक - स्नातक के श्रेष्ठतम विद्यार्थी 7- महाराणा मेवाड़ स्वर्ण पदक- हाई स्कूल-इण्टर के श्रेष्ठतम विद्यार्थी साक्षात्कार 8 दिसम्बर को स्वर्ण पदक का साक्षात्कार 8 दिसम्बर को प्रताप आश्रम गोलघर में आयोजित होगा।इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 नवम्बर रखी गई है। इस समारोह के अंतर्गत योगासन, गोरखवाणी, चित्रकला, शिक्षाप्रद संत वचन, अन्त्याक्षरी, सामान्य ज्ञान, सुलेख (हिन्दी एवं अंग्रेजी), निबन्ध, प्रश्नमंच, श्रीमद्भगवद् गीता, श्रीरामचरितमानस, संगीत गायन, भाषण (हिन्दी, अंग्रेजी एवं संस्कृत) एवं खेलकूद (कबड्डी, वालीबाल, बास्केट बाल) शामिल हैं। इस वर्ष आयोजन में कुछ नया भी किया जा रहा। उदाहरण के तौर पर इस वर्ष भाषण (हिन्दी , अंग्रेजी एवं संस्कृत) वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता राज्य स्तर पर आयोजित होंगी। प्रो. यू.पी. सिंह स्मृति पुरस्कार भी जोड़ा जा रहा है जिससे महात्वपूर्ण पुरस्कार की संख्या 15 हो गई है। राज्य स्तरीय बास्केटबाल एवं वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन युगपुरुष महन्त दिग्विजयनाथ एवं राष्ट्रसंत महन्त अवेद्यनाथ की स्मृति में राज्य स्तरीय बास्केटबाल एवं वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसका नाम महन्त दिग्विजयनाथ राज्य स्तरीय प्राइजमनी बास्केट बाल प्रतियोगिता एवं महन्त अवेद्यनाथ राज्य स्तरीय प्राइजमनी वालीबाल प्रतियोगिता है। इसके अतिरिक्त शिक्षा परिषद् के स्तर पर बालक व बालिका वर्ग में वालीबाल एवं कबड्डी का आयोजन भी होगा। बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिता महाराणा प्रताप बालिका इण्टर कालेज सिविल लाइन्स व बालक वर्ग की प्रतियोगिता महाराणा प्रताप पालीटेक्निक गोरखनाथ गोरखपुर में होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User