कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:सिंगर शान के गानों पर झूमे आईआईटीयंस, वकील का अपहरण कर हत्या; कारोबारी की लाश मिली
नमस्कार, कानपुर की कल (रविवार) की 10 बड़ी खबरें… आईआईटी के चार दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव अंतराग्नि में देर रात बॉलीवुड सिंगर शान ने प्रस्तुति दी। शान ने एक के बाद एक कई हिट गाने सुनाकर स्टूडेंट्स को झूमने पर मजबूर कर दिया। जालौन से अगवा हुए कालपी बार संघ अध्यक्ष का शव सचेंडी में मिला। आरोपियों ने फाइल देने के बहाने गयादीन को बुलाया था। लापता जूता कारोबारी का गंगा किनारे शव मिला। पिता बोले- नौकर के साथ तारुष माल खरीदने निकला था, ये हत्या है। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें- 1- ‘चार कदम’ गाने पर शान ने किया डांस, आईआईटीयंस झूमे आईआईटी कानपुर के चार दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव अंतराग्नि का रविवार देर रात बॉलीवुड सिंगर शान की प्रस्तुति के साथ समापन हो गया। प्रोनाइट ग्राउंड में शान ने एक के बाद एक कई हिट गाने सुनाकर स्टूडेंट्स को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्टूडेंट्स की फरमाइश पर उन्होंने ‘चार कदम चल दो न साथ मेरे’ गाना भी सुनाया और स्टेज पर डांस किया। पढ़ें पूरी खबर... 2- वकील का अपहरण, हत्या करके लाश फेंकी, फाइल देने के बहाने बुलाया था जालौन से अगवा हुए कालपी बार संघ अध्यक्ष का शव सचेंडी में मिला। आरोपियों ने फाइल देने के बहाने गयादीन को बुलाया। अगवा करके हत्या के बाद लाश पार्क के तालाब में फेंकी। शुरुआती जांच में जमीन विवाद की बात सामने आई। गयादीन कालपी बार संघ के 4 बार अध्यक्ष रह चुके थे। पढ़ें पूरी खबर… 3- 21 केंद्रों पर PET परीक्षा, हाथ से कलावा काटा, 3 लेयर में चेकिंग शहर में 21 केंद्रों पर PET की परीक्षा हुई। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 18576 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे। अभ्यर्थी के हाथ में बंधा कलावा सुरक्षाकर्मी ने काटा। इसके अलावा अभ्यर्थियों के गले से ताबीज आदि भी उतरवाए गए। तीन लेयर की चेकिंग के बाद एंट्री दी गई। पढ़ें पूरी खबर… 4- गंगा किनारे मिला जूता कारोबारी का शव, पिता बोले- हत्या हुई लापता जूता कारोबारी का गंगा किनारे शव मिला। बेटे का शव देखकर मां बेहोश हुई। परिजन बोले- हत्या की गई। नौकर के साथ तारुष माल खरीदने निकला था। नौकर के मुताबिक, कार गंगा में गिरने से कारोबारी बह गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नौकर को हिरासत में लिया। पढ़ें पूरी खबर... 5- चंदेल चौराहे पर सड़क निर्माण में गड़बड़ी, लोगों ने जताया विरोध चंदेल चौराहे पर सड़क निर्माण में गड़बड़ी मिलने पर लोग भड़क गए। लोगों ने ठेकेदार पर कम सीमेंट डालकर घटिया सड़क निर्माण कराने का आरोप लगाया। जोन-6 के सहायक अभियंता ने सड़क ढलाई को 4 से 5 इंच तक कराने का आश्वासन दिया। पढ़ें पूरी खबर... 6- कंजरपुरवा में 135 पुलिस वालों की रेड, ड्रोन से निगरानी कंजरपुरवा में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने छापा मारा। 135 पुलिसकर्मियों की पांच टीमों ने अलग-अलग जगहों पर दबिश दी। ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी गई। अब तक तीन आरोपी पकड़े गए। कब्जे से करीब 11 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पढ़ें पूरी खबर… 7- अवैध संबंधों के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या साढ़ थाना क्षेत्र में युवक की पीट-पीटकर हत्या हुई। अवैध संबंधों के शक में गोपाल को पड़ोसियों ने मारा। मृतक के पिता ने पड़ोसी कल्लू समेत महिलाओं पर केस दर्ज कराया। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर... 8- मंत्री बलदेव सिंह औलख ने शहीद चौक का लोकार्पण किया, भावुक हुए मंत्री बलदेव सिंह औलख 1984 के सिख नरसंहार के 127 शहीदों को याद करके भावुक हुए। फैक्ट्री चौराहे पर बने शहीद चौक का लौकार्पण किया। पीड़ित परिवारों को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया। कहा कि किसी एक व्यक्ति के कृत्य के लिए पूरी कौम को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। सरकार ने पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पढ़ें पूरी खबर… 9- अग्निकांड पीडितों को 10-10 हजार की मदद, BJP विधायक ने दिए 1.10 लाख रुपए बारादेवी मंदिर मेला मैदान में 29 अक्टूबर को लगी आग में 13 अस्थाई दुकानें जलकर राख हो गई थीं। किदवई नगर से भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी ने 11 पीड़ित दुकानदारों को अपनी ओर से 10-10 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी। विधायक ने बताया कि जिलाधिकारी से पीड़ितों की मदद के लिए रिपोर्ट तैयार कराने को कहा गया है। पढ़ें पूरी खबर... 10- वाल्मीकि समाज ने राजनीतिक दलों से मांगी 20 सीटें, बोले- मांग पूरी न हुई तो वोट नहीं देंगे विधानसभा चुनाव से पहले वाल्मीकि समाज ने राजनीतिक दलों के सामने 20 सीटों पर दावेदारी पेश की है। रविवार को कच्ची बस्ती स्थित वाल्मीकि सुदर्शन समाज महासभा भवन में आयोजित सम्मेलन में भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस से 20 टिकट मांगे गए। पदाधिकारियों ने कहा कि मांग पूरी करने वाली पार्टी को ही समर्थन देंगे, अन्यथा मतदान नहीं करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)