मेरठ में भाजपा महिला मोर्चा की नई टीम घोषित:बबीता चौहान बनीं जिलाध्यक्ष, 8 महिलाओं को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Nov 01, 2026 - 23:07
0
मेरठ में भाजपा महिला मोर्चा की नई टीम घोषित:बबीता चौहान बनीं जिलाध्यक्ष, 8 महिलाओं को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
भाजपा महिला मोर्चा मेरठ महानगर की नई जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर और महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी की संस्तुति पर नई टीम में महिलाओं को अलग-अलग पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बबीता चौहान को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। नई कार्यकारिणी में 8 महिलाओं को जिला उपाध्यक्ष और 2 को जिला महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा जिला मंत्री, मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी संयोजक सहित अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं। 8 महिलाओं को बनाया जिला उपाध्यक्ष कुमुद त्यागी, दीपमाला शर्मा, रमा मित्तल, सपना अग्रवाल, संतोष सैनी, हिमा गौड़, अनीता विद्यार्थी और आशा चौधरी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। सुनीता रस्तोगी और रजनी कुशवाहा को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। कंचन राज वाल्मीकि, आशा सिंह, सीमा जाटव, नीलम राजपूत, निशा कुशवाह, पूनम पाल, मंजू तोमर और गीता प्रजापति को जिला मंत्री बनाया गया है। प्रेमलता सिंह को जिला कोषाध्यक्ष, बीना शर्मा को जिला मीडिया संयोजक और रूबी कौशिक व मीनाक्षी चौधरी को जिला मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। वहीं, सिम्मी को जिला सोशल मीडिया संयोजक और मेघा को जिला आईटी संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। जिला कार्यसमिति में 11 सदस्य शामिल जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में बबीता वाल्मीकि, रेनू बंसल, ब्रिजलता, आशु सिंह, नसरीन बानो, कशिश शर्मा, अर्चना गोयल, कुसुम लोधी, मीना शिशोदिया, पूनम रानी और रश्मि रानी को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। साथ ही उम्मीद जताई कि नई टीम अपने समर्पण और सक्रियता से संगठन को मजबूत करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User