वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:सिपाही को गोली मारने वाले आरोपी व्हीलचेयर से कोर्ट पहुंचे, JDU MLA ने मंच पर उड़ाए नोट

Nov 02, 2026 - 06:15
0
वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:सिपाही को गोली मारने वाले आरोपी व्हीलचेयर से कोर्ट पहुंचे, JDU MLA ने मंच पर उड़ाए नोट
नमस्कार, वाराणसी की कल (रविवार) की बड़ी खबरें…लंका थाना क्षेत्र में सिपाही को गोली मारकर फरार हुए तीन असलहा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुठभेड़ में घायल हुए दो आरोपियों को पुलिस व्हीलचेयर पर लेकर पहुंची थी। वहीं, रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के रामलीला मैदान में आयोजित जेडीयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी विधायक अमरेंद्र पांडेय ने मंच से 500-500 रुपए के नोट उड़ाए। इधर, कैंटोनमेंट इलाके में पिछले 10 दिनों से तेंदुए जैसे दिखने वाले संदिग्ध जानवर की मौजूदगी से दहशत है। इससे पास के सेंट मैरिज कॉन्वेंट स्कूल को बंद कर दिया गया है। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1. रोहनिया में JDU विधायक ने उड़ाए 500-500 के नोट: कार्यकर्ता सम्मेलन में जादूगर पर बरसाए, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री भी रहे मौजूद रोहनिया में आयोजित JDU के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान एक अजीब नजारा देखने को मिला। मंच से अचानक JDU विधायक अमरेंद्र पांडेय ने 500-500 रुपए के नोट जादूगर पर उड़ाने शुरू कर दिए। इस दौरान बिहार के स्वास्थ्य मंत्री भी मंच पर मौजूद थे। पढ़िए पूरी खबर… 2. लंका में घर में चल रही थी अवैध असलहा फैक्ट्री: 3 पिस्टल और 143 कारतूस बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार लंका थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर कॉलोनी में एक किराए के मकान की दूसरी मंजिल पर अवैध असलहा फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस ने छापेमारी कर 3 देसी पिस्टल, 143 जिंदा कारतूस समेत बड़ी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद किया है। मौके से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पढ़िए पूरी खबर… 3. काशी स्टेशन पर बन रहा फुटबॉल ग्राउंड जितना कॉनकोर्स: एक साथ 50 हजार यात्री कर सकेंगे इंतजार काशी स्टेशन पर फुटबॉल ग्राउंड के बराबर बड़ा कॉनकोर्स बनाया जा रहा है, जहां एक साथ 50 हजार यात्री ट्रेनों का इंतजार कर सकेंगे। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने गंगा पर बनने वाले सिग्नेचर ब्रिज का नाम ‘नमो ब्रिज’ रखने की घोषणा भी की। पढ़िए पूरी खबर… 4. जम्मू का सरोवर होटल संभाल रहा वंदे भारत का खानपान: 35 लोगों का स्टॉफ, होटल की ड्रेस में लग्जरी फील करा रहे वाराणसी से शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रियों को खानपान के साथ लग्जरी होटल जैसा अनुभव देने की तैयारी है। इसकी जिम्मेदारी जम्मू के होटल सरोवर को सौंपी गई है। ट्रेन में 35 कर्मचारियों की टीम होटल की यूनिफॉर्म में यात्रियों को खाना परोस रही है। पहले दिन यात्रियों ने खाने और स्नैक्स की तारीफ की। पढ़िए पूरी खबर… 5. वाराणसी में सिपाही को गोली मारने वाले 3 असलहा तस्कर जेल भेजे गए, सरगना भी गिरफ्तार, 2 आरोपी व्हीलचेयर से कोर्ट पहुंचे वाराणसी में सिपाही को गोली मारकर फरार हुए तीन असलहा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए दो आरोपियों को पुलिस व्हीलचेयर पर लेकर पहुंची। बिहार निवासी राजू तिवारी को गिरोह का सरगना बताया गया है। आरोपियों के पास से .32 बोर की देशी पिस्टल और रिवॉल्वर बरामद हुई हैं। पढ़िए पूरी खबर… 6. काशी में 15 नवंबर से हॉट एयर बैलून सेवा शुरू: 10 पयर्टक बैठ सकेंगे, आसमान से 45 मिनट तक 84 घाटों का नजारा देखेंगे काशी के गंगा घाटों का दीदार अब सिर्फ जमीन से नहीं, आसमान से भी होगा। 15 नवंबर से नमो घाट पर हॉट एयर बैलून संचालन शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए स्मार्ट सिटी ने हैदराबाद की कंपनी स्काई वोल्ट के साथ एमओयू किया है। पढ़िए पूरी खबर…. 7. संस्कृत विश्वविद्यालय में दिखी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति: लोकगीतों, जनजातीय परंपराओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिखाई राज्य की पहचान सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने लोकगीतों, भाषणों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और जनजातीय परंपराओं को दर्शाया। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि देश की सांस्कृतिक विविधता ही राष्ट्रीय एकता की सबसे बड़ी ताकत है। पढ़िए पूरी खबर… 8. हिमाचल की हरजस ने IIT-BHU में बढ़ाया मान: 15 मेडल जीतकर बनीं संस्थान की बेस्ट स्टूडेंट; प्रतीक और मेहुल को भी गोल्ड हिमाचल प्रदेश की हरजस कौर ने आईआईटी बीएचयू के 15वें दीक्षांत समारोह में अपनी कामयाबी से संस्थान का मान बढ़ाया। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की छात्रा हरजस को प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल समेत कुल 15 मेडल और पुरस्कार मिले। वह बीटेक की सभी शाखाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्रा बनीं। प्रतीक और मेहुल ने भी गोल्ड मेडल हासिल किया। पढ़िए पूरी खबर… 9. CM योगी बोले- चाय से कम खर्च में ट्रेन का सफर: वाराणसी से प्रयागराज महीने भर 220 रुपए में, राजातालाब तक 95 रुपए में यात्रा वाराणसी से प्रयागराज तक महीनेभर ट्रेन से सफर करने के लिए यात्रियों को सिर्फ 220 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं, वाराणसी से राजातालाब तक का मासिक पास 95 रुपए में बनेगा। वंदे भारत स्लीपर के साथ शुरू हुईं दो नई मेमू ट्रेनों के किराए की घोषणा रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने की। CM योगी ने कहा- चाय से कम खर्च में ट्रेन का सफर होगा। पढ़िए पूरी खबर… 10. कैंटोनमेंट में 10 दिन से तेंदुए की दहशत: स्कूल बंद, 2 जगह पिंजरे में बकरी बांधकर निगरानी कर रहा वन विभाग कैंटोनमेंट इलाके में पिछले 10 दिनों से तेंदुए जैसे दिखने वाले संदिग्ध जानवर की मौजूदगी से दहशत है। सेंट मैरिज कॉन्वेंट स्कूल के मैदान और पेयजल टंकी के पास CCTV में इसकी तस्वीर दिखने के बाद स्कूल बंद कर दिया गया है। बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है। वन विभाग ने दो जगह पिंजरों में बकरियां बांधकर निगरानी शुरू की है। पढ़िए पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User