आजम के समर्थन में लगे दो होर्डिंग पुलिस ने हटवाए:लिखा था- ‘जेल के ताले टूटेंगे, आजम खान छूटेंगे’, जांच शुरू
रामपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के समर्थन में हाईवे किनारे लगाए गए दो बड़े होर्डिंग रविवार को चर्चा का विषय बन गए। इन पर आजम खान की रिहाई को लेकर नारे लिखे गए थे। साथ ही फिलिस्तीन का झंडा और सपा प्रमुख अखिलेश यादव, आजम खान व उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम समेत कई नेताओं की तस्वीरें लगाई गई थीं। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने दोनों होर्डिंग तत्काल हटवा दिए। अब इन्हें लगवाने वाले की तलाश की जा रही है। होर्डिंग पर इसरार नबी का नाम और फोटो होर्डिंग पर इसरार नबी का नाम और उनकी तस्वीर भी लगी हुई थी। शुरुआती जानकारी में उनके बिजनौर का निवासी होने की बात सामने आई है, हालांकि उनके मोहल्ले और पते की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रामपुर में होर्डिंग किसने और किसकी अनुमति से लगवाए थे। पुलिस ने तत्काल हटवाए दोनों होर्डिंग अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने रविवार रात बताया कि दोपहर में हाईवे के आसपास दोनों होर्डिंग दिखाई दिए थे। इन पर विभिन्न झंडे, राजनीतिक नारे और आजम खान, अब्दुल्लाह आजम व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत अन्य लोगों की तस्वीरें लगी थीं। जानकारी मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों होर्डिंग हटवा दिए। पहचान के बाद होगी कानूनी कार्रवाई एएसपी ने बताया कि पुलिस होर्डिंग लगवाने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। संबंधित लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। अनुमति लेकर होर्डिंग लगाए गए थे या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। आयोजक की पहचान होने के बाद मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)