मुबारकपुर में कुश्ती दंगल:भारतीय किसान यूनियन (असली) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विजेता पहलवानों को इनाम देकर किया सम्मानित
संभल में हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में भारतीय किसान यूनियन (असली) अराजक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने अपने दिवंगत बड़े बेटे की याद में कुश्ती दंगल का आयोजन कराया। हर साल की परंपरा के अनुसार इस बार भी गांव के मैदान में दंगल आयोजित किया गया। इसमें दूर-दराज के क्षेत्रों से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया और कुश्ती के दांव-पेच दिखाकर दमखम का प्रदर्शन किया। दंगल देखने के लिए क्षेत्र के लोग भी पहुंचे। पहलवानों के बीच मुकाबलों को लेकर दर्शकों में उत्साह रहा। कार्यक्रम के अंत में चौधरी हरपाल सिंह ने विजेता पहलवानों को इनाम और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजन के माध्यम से उन्होंने अपने दिवंगत बेटे की स्मृति को संजोए रखने की परंपरा को आगे बढ़ाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)