आसाराम की तबीयत बिगड़ी, आज पंचकर्म कराने नहीं गए:सीने में दर्द की शिकायत, उज्जैन के अंकपात स्थित आश्रम में ले रहे स्वास्थ्य लाभ

Oct 23, 2026 - 15:20
0
आसाराम की तबीयत बिगड़ी, आज पंचकर्म कराने नहीं गए:सीने में दर्द की शिकायत, उज्जैन के अंकपात स्थित आश्रम में ले रहे स्वास्थ्य लाभ
नाबालिग से यौन उत्पीड़न के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू की शुक्रवार को तबीयत खराब हो गई। सीने में दर्द की शिकायत के चलते वे पंचकर्म कराने के लिए धन्वंतरि आयुर्वेदिक चिकित्सालय नहीं पहुंचे। हाईकोर्ट से 6 महीने की पैरोल मिलने के बाद वे बुधवार से उज्जैन में हैं और यहां आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज करा रहे हैं। आसाराम दो दिन से अंकपात रोड स्थित अपने आश्रम में रुके हुए हैं। वे बुधवार और गुरुवार को पंचकर्म कराने के लिए अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन शुक्रवार को नहीं गए। सूत्रों के मुताबिक, सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्होंने आश्रम में ही आराम किया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर शनिवार को दोबारा पंचकर्म कराने अस्पताल पहुंचने की संभावना है। 14 दिन पंचकर्म कराने की सलाह धन्वंतरि आयुर्वेदिक चिकित्सालय के सूत्रों के अनुसार, आसाराम दो दिन से पंचकर्म पद्धति से उपचार करा रहे हैं। डॉ. निपेंद्र मिश्रा ने बताया कि आसाराम को लंबे समय से सिर और कमर दर्द की शिकायत है। इसी समस्या के उपचार के लिए वे अस्पताल आए थे। उन्हें 14 दिन तक पंचकर्म कराने की सलाह दी गई है। आश्रम में जुट रहे अनुयायी आसाराम के उज्जैन पहुंचने की खबर के बाद अंकपात रोड स्थित आश्रम में उनके अनुयायियों की भीड़ जुटने लगी है। वे शरद पूर्णिमा तक उज्जैन में रहेंगे। इससे पहले मार्च 2025 में भी वे उपचार के लिए शहर आए थे। ………………………………………… आसाराम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें... जमानत पर आसाराम इंदौर में प्रवचन दे रहा नाबालिग और महिला से रेप केस में सजा काट रहा आसाराम जमानत मिलने के बाद इंदौर पहुंचा। यहां कोर्ट द्वारा दी गई जमानत की शर्तों का उल्लंघन कर वह प्रवचन किया। समर्थकों से मिला और खुलकर बातचीत की। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने आश्रम के अंदर पहुंचकर यह दृश्य देखा। आसाराम का प्रवचन सुनने के लिए उसके आश्रम में एक हजार से ज्यादा लोग जुटे थे। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User