बलिया JNCU में पर्यावरण संरक्षण पर राष्ट्रीय संगोष्ठी:पद्मभूषण डॉ. जोशी बोले- प्रकृति ही सबसे बड़ा धर्म
बलिया के जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) में शुक्रवार को 'पर्यावरण संरक्षण: चुनौतियाX और भविष्य की संभावनाएँ' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। इसका आयोजन कृषि संकाय ने किया। मुख्य वक्ता पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि प्रकृति ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ हवा, पानी और मिट्टी के बिना जीवन संभव नहीं है। प्रकृति का संरक्षण हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। डॉ. जोशी ने प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और पेड़ों की कटाई को बड़ी चुनौतियां बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के लालच ने प्रकृति का संतुलन बिगाड़ा है, जिसके दुष्परिणाम आने वाली पीढ़ियों को भुगतने होंगे। कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल ने जल, जंगल और जमीन बचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा में समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। प्रो. अशोक कुमार सिंह ने प्रकृति की ओर लौटने की बात कही। संगोष्ठी में कृषि-पर्यावरण संबंध और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर भी चर्चा हुई। युवाओं में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में शीशम, अमरूद और अन्य पौधे लगाए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)