पीलीभीत में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट:तेज चिंगारियां उठीं, 250 से ज्यादा घर-दुकानों की बिजली प्रभावित

Oct 23, 2026 - 18:52
0
पीलीभीत में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट:तेज चिंगारियां उठीं, 250 से ज्यादा घर-दुकानों की बिजली प्रभावित
पीलीभीत के लाल रोड पर शुक्रवार शाम करीब 6 बजे बिजली के दो तार आपस में टकराने से शॉर्ट सर्किट हो गया। तेज धमाके के साथ चिंगारियां निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया। लोग दुकानें और घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर भागने लगे। इस फॉल्ट के कारण लाल रोड की करीब 50 दुकानों और 200 घरों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। शाम को लोगों को अंधेरे का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि चिंगारियां किसी वाहन या ज्वलनशील चीज पर नहीं गिरीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फॉल्ट ठीक करने में जुट गई। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी दिखी। निवासी संजीव अग्रवाल ने बताया कि इस इलाके में अक्सर तारों के टकराने से आग लगने जैसी घटनाएं होती हैं। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता आशीष यादव ने बताया कि स्टाफ को मौके पर भेजा गया है। मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है और जल्द ही बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User