एयर शो में मनमानी का विरोध:संयुक्त व्यापार मंडल ने केंद्र और राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग की

Oct 23, 2026 - 18:52
0
एयर शो में मनमानी का विरोध:संयुक्त व्यापार मंडल ने केंद्र और राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग की
वाराणसी में संयुक्त व्यापार मंडल ने 23 अक्टूबर को काशी के प्रमुख व्यापार मंडलों की ऑनलाइन बैठक आयोजित की। बैठक में एयर शो और भारतीय सेना के पराक्रम का स्वागत किया गया, लेकिन आयोजन के दौरान जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर आपत्ति जताई गई। व्यापारियों का कहना था कि व्यापारिक संगठनों को विश्वास में लिए बिना रूट डायवर्जन और आवागमन पर रोक लगाने से वाराणसी के प्रमुख बाजार तीन दिनों तक बंद रहे। इससे व्यापारियों को नुकसान हुआ और उनमें रोष है। बैठक में प्रशासन के रवैये की निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार से प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार सहित कई प्रमुख व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User