मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग:कांग्रेस ने बागपत में कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक बरसात में पैदल मार्च कर ज्ञापन सौंपा
बागपत में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौरीपुर मोड़ स्थित कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष लव कश्यप के नेतृत्व में करीब एक किलोमीटर लंबा यह मार्च दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बरसात के बीच निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार भाजपा के लिए काम कर रहे हैं और भाजपा को चुनाव जीतने में मदद कर विपक्ष को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लव कश्यप ने भी उन पर पक्षपात करने और भाजपा को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने सरकार से ज्ञानेश कुमार पर तुरंत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजने की मांग की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)