विधान परिषद व राज्यसभा के संभावित उम्मीदवारों का पैनल मंजूर:राज्यसभा प्रत्याशी की दौड़ में स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी समेत कई बड़े नाम शामिल

Sep 28, 2026 - 15:30
0
विधान परिषद व राज्यसभा के संभावित उम्मीदवारों का पैनल मंजूर:राज्यसभा प्रत्याशी की दौड़ में स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी समेत कई बड़े नाम शामिल
उत्तर प्रदेश में विधान परिषद और राज्यसभा की आगामी सीटों को लेकर भाजपा की सरगर्मी बढ़ गई है। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कोर कमेटी की बैठक में विधान परिषद की 6 सीटों और राज्यसभा की 8 सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों के पैनल को मंजूरी दी गई। यह पैनल लेकर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह दिल्ली जाएंगे, जहां केंद्रीय नेतृत्व यानी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष अंतिम नामों पर मुहर लगाएगा। ये बैठक सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री आवास पर हुई। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। विधान परिषद (MLC) सीटों पर दांव और संभावित चेहरे दरअसल, विधान परिषद की 11 सीटों में से 5 पर प्रत्याशी पहले ही घोषित किए जा चुके हैं, शेष 6 सीटों पर पैनल तैयार हुआ है। भाजपा ने 5 वर्तमान एमएलसी को पहले ही प्रत्याशी घोषित कर दिया है। ये इस तरह से हैं- बाकी 6 सीटों के लिए पैनल में शामिल नाम राज्यसभा प्रत्याशी: स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी समेत कई बड़े नाम दौड़ में राज्यसभा की 10 में से 8 सीटों के लिए तैयार भाजपा के पैनल में कई प्रमुख और क्षेत्रीय दिग्गजों के नाम शामिल हैं। इनमें राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के नाम प्रमुख हैं। संगठन व प्रदेश पदाधिकारियों में सत्यपाल सैनी, सुरेश राणा, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, रमेश सिंह, डॉ. कृतिका अग्रवाल, संजय राय, शंकर लोधी और दिलीप पटेल शामिल हैं। प्रदेश नेतृत्व की मंशा है कि मौजूदा प्रदेश पदाधिकारियों में से 2-3 लोगों को उच्च सदन भेजा जाए। हालांकि, अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व यूपी और पड़ोसी राज्यों के जातीय व क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखकर करेगा। ---------------

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User