नेशनल पीजी कॉलेज में नए विद्यार्थियों का स्वागत:फ्रेशर्स पार्टी से विद्यार्थियों की झिझक दूर कर आत्मविश्वास बढ़ाने का संदेश

Oct 31, 2026 - 19:07
0
नेशनल पीजी कॉलेज में नए विद्यार्थियों का स्वागत:फ्रेशर्स पार्टी से विद्यार्थियों की झिझक दूर कर आत्मविश्वास बढ़ाने का संदेश
गोरखपुर के नेशनल पीजी कॉलेज बड़हलगंज में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व अधिष्ठाता प्रो. संतराम वर्मा ने कहा कि फ्रेशर्स पार्टी नए विद्यार्थियों की झिझक दूर करने और उनमें आत्मविश्वास जगाने का बेहतर माध्यम है। वरिष्ठ छात्रों का अनुजों के प्रति सम्मान संस्कार रोपण का कार्य करता है। विशिष्ट अतिथि वेंकटेश पांडेय ने कहा कि ऐसे आयोजन नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय परिवार से जोड़ते हैं। सस्य विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार चतुर्वेदी ने अतिथियों का परिचय कराया। प्रसार विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. खुशबू राज ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता कर रहीं राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. पूजा नायक ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कृषि को रोजगारपरक शिक्षा बताते हुए युवाओं को इसके माध्यम से बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User