सरायखेमा में शिव महापुराण कथा:आचार्य कौशल किशोर मिश्र ने धर्म और समर्पण का संदेश दिया
अमेठी के सरायखेमा में चंद्रिका प्रसाद पाठक के यहां चल रही नौ दिवसीय संगीतमय शिव महापुराण कथा का शनिवार को समापन हुआ। अंतिम दिन कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास आचार्य कौशल किशोर मिश्र ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को भगवान के प्रति समर्पित रहकर धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। आचार्य ने कहा कि गृहस्थ जीवन में रहते हुए भी व्यक्ति भक्ति और समर्पण भाव से भगवान की पूजा-अर्चना कर सकता है। भगवान को धन-दौलत नहीं, बल्कि भक्तों का प्रेम और सच्ची श्रद्धा प्रिय है। उन्होंने सभी से गौ माता की सेवा करने का आह्वान किया। कहा कि गौ माता के शरीर में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है। उन्होंने भगवान शंकर की महिमा का वर्णन भी किया। समापन पर कथा में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)