LU की ऑड सेमेस्टर परीक्षाएं 1 दिसंबर से:आर्ट्स और साइंस के PG कोर्स का एग्जाम शेड्यूल जारी, मॉर्निंग और इवनिंग शिफ्ट में होंगे पेपर

Nov 18, 2026 - 05:31
0
LU की ऑड सेमेस्टर परीक्षाएं 1 दिसंबर से:आर्ट्स और साइंस के PG कोर्स का एग्जाम शेड्यूल जारी, मॉर्निंग और इवनिंग शिफ्ट में होंगे पेपर
लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) ने सत्र 2026 की ऑड सेमेस्टर परीक्षाओं का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। एग्जाम 1 दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेंगे। इसमें आर्ट्स और साइंस के PG कोर्स के साथ बीपीएड और एमपीएड के एग्जाम भी शामिल हैं। आर्ट्स में एमए राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी, फ्रेंच और प्राचीन भारतीय इतिहास के पहले और तीसरे सेमेस्टर के एग्जाम होंगे। एमए राजनीति विज्ञान और प्राचीन भारतीय इतिहास के पहले सेमेस्टर के एग्जाम 2 से 15 दिसंबर तक होंगे। तीसरे सेमेस्टर के एग्जाम 3 से 16 दिसंबर तक चलेंगे। वहीं, एमए अंग्रेजी और फ्रेंच के पहले सेमेस्टर के एग्जाम 2 से 15 दिसंबर और तीसरे सेमेस्टर के एग्जाम 1 से 12 दिसंबर तक होंगे। साइंस में एमएससी मॉलिक्यूलर एंड ह्यूमन जेनेटिक्स के पहले सेमेस्टर के एग्जाम 1 से 15 दिसंबर तक होंगे। एमएससी बॉटनी और माइक्रोबायोलॉजी के पहले सेमेस्टर के एग्जाम 2 से 11 दिसंबर और तीसरे सेमेस्टर के 1 से 10 दिसंबर तक होंगे। एमएससी एनवायरमेंटल साइंस के पहले सेमेस्टर के एग्जाम 2 से 11 दिसंबर और तीसरे सेमेस्टर के 1 से 10 दिसंबर तक होंगे। बीपीएड के पहले सेमेस्टर के एग्जाम 10 से 18 दिसंबर और तीसरे सेमेस्टर के 11 से 19 दिसंबर तक होंगे। एमपीएड के पहले सेमेस्टर के एग्जाम भी 10 से 18 दिसंबर तक होंगे। आर्ट्स के एग्जाम दोपहर, साइंस के सुबह आर्ट्स के एग्जाम दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होंगे। वहीं, साइंस के एग्जाम सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक होंगे। स्टूडेंट्स एग्जाम शेड्यूल में बदलाव और अन्य जानकारी के लिए LU की ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User