नेशनल पीजी कॉलेज के एन एस एस स्वयंसेवकों ने पुलिस के साथ मिलकर चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
आज दिनांक 21 जनवरी 2025 को नेशनल पीजी कॉलेज लखनऊ में राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय, लखनऊ से प्राप्त निर्देश के अनुसार नेहरू युवा केंद्र संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ
आज दिनांक 21 जनवरी 2025 को नेशनल पीजी कॉलेज लखनऊ में राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय, लखनऊ से प्राप्त निर्देश के अनुसार नेहरू युवा केंद्र संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा 17 जनवरी से 23 जनवरी 2025 के मध्य प्रस्तावित सड़क सुरक्षा अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों द्वारा राणा प्रताप मार्ग से सिकंदराबाद चौराहा तक सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें छात्रों ने जन समूह को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने तथा अनियंत्रित वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया l

प्राचार्य प्रोफेसर देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि यदि युवा सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करेंगे तो दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है सड़क सुरक्षा में हादसों के शिकार ज्यादातर दो पहिया वाहन वाले होते हैं जो हेलमेट नहीं लगते हैं या यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं।
छात्र-छात्राओं के एक ग्रुप ने सिकंदर बाग चौराहा पर यूपी पुलिस तथा ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से यातायात को संतुलित करने में मदद किया l

सड़क पर आने जाने वाले लोगों से बात कर स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी तथा वीडियो बनाकर लोगों को जागरूक किया l
समस्त कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अर्चना सिंह एवं डॉक्टर प्रणति मिश्रा के मार्गदर्शन में हुआ।
रैली में अर्थशास्त्र विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर संतोष कुमार तथा राजनीतिज्ञ विज्ञान के विभाग अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र मणि त्रिपाठी ने सहयोग किया ।