नवरात्रि साधना में शामिल हुए मेरठ के प्रशांत:आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव
मेरठ के शास्त्री नगर निवासी प्रशांत तेवतिया ने बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित 9 दिवसीय नवरात्रि पूजा में भाग लिया। उन्होंने बताया कि देश-विदेश से आए साधकों के साथ नवरात्रि मनाना उनके लिए आध्यात्मिक अनुभव रहा। नौ दिनों तक आश्रम में पूजा-पाठ, मंत्रोच्चार, ध्यान और साधना का क्रम चला। प्रशांत तेवतिया ने कहा कि गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में नवरात्रि मनाने से उन्हें आंतरिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। साथ ही भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं को करीब से समझने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि आश्रम में बिताए नौ दिन उनके लिए यादगार रहेंगे। यहां से मिली प्रेरणा को वह अपने जीवन और सेवा कार्यों में आगे बढ़ाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)