कानपुर देहात में शिवपाल यादव ने भाजपा पर साधा निशाना:राम मंदिर और सनातन को लेकर उठाए सवाल, कहा- अब असली सनातनियों की सरकार बनेगी

Oct 23, 2026 - 09:01
0
कानपुर देहात में शिवपाल यादव ने भाजपा पर साधा निशाना:राम मंदिर और सनातन को लेकर उठाए सवाल, कहा- अब असली सनातनियों की सरकार बनेगी
कानपुर देहात में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने गुरुवार को झींझक नगर पालिका में भाजपा पर निशाना साधा। सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की ताकत दिखने का दावा किया और भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाए। शिवपाल यादव गुरुवार को कानपुर देहात के सुनवरषा गांव में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। वहां से लौटते समय वे झींझक नगर पालिका में सपा पदाधिकारी संतोष त्रिपाठी के घर पहुंचे। संतोष त्रिपाठी सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश कर रहे हैं। राम मंदिर के चंदे को लेकर भाजपा पर सवाल झींझक में शिवपाल यादव ने राम मंदिर के चंदे और सनातन धर्म को लेकर भाजपा पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सनातन धर्म का झूठा चोला ओढ़ रही है। बोले- असली सनातनियों का साथ देगी जनता शिवपाल यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता सबको साथ लेकर चलने वाले असली सनातनियों का साथ देगी और नकली सनातनियों को नकार देगी। उनके इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User