संकिसा बौद्ध स्तूप परिसर में दो भिक्षुओं के बीच मारपीट:फर्रुखाबाद में मुंडन संस्कार के बाद मिली धनराशि के बंटवारे को लेकर विवाद
फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना क्षेत्र के संकिसा बौद्ध स्तूप परिसर में मुंडन संस्कार के बाद मिली धनराशि के बंटवारे को लेकर दो बौद्ध भिक्षुओं के बीच मारपीट हो गई। घटना का वीडियो गुरुवार शाम करीब 4 बजे सामने आया। हालांकि, वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है। संकिसा बौद्ध स्तूप परिसर में बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षु रहते हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार को रुपये के बंटवारे को लेकर दो भिक्षुओं के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे को गिराकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई यह मामला मेरापुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद घटना चर्चा में है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)