हनुमान मंदिर परिसर में हजारों दीप जलाए:देवरिया में संस्कार भारती के दीपोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
देवरिया के राघव नगर स्थित सिद्धपीठ मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर परिसर और जलाशय मंगलवार शाम सात बजे हजारों दीपों से जगमगा उठे। संस्कार भारती देवरिया परिवार ने दीपोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर, देवरिया खास के अध्यक्ष मुन्नी लाल शर्मा ने की। मंदिर के महंत राजेश नारायण दास महाराज मुख्य अतिथि रहे। नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, सरोजनी बालिका विद्यालय आश्रम बरहज के पूर्व प्रबंधक जनार्दन बरनवाल और रोटरी क्लब देवरिया के अध्यक्ष कपिल सोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद संस्कार भारती के अध्यक्ष अरुण कुमार बरनवाल, कोषाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, संयोजक नवनीत बरनवाल, संरक्षक डॉ. विपिन बिहारी शुक्ला और पुरुषोत्तम मरोडदया ने अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। दीपोत्सव के दौरान मंदिर परिसर और जलाशय के आसपास दीप जलाए गए। वहां देर शाम तक सांस्कृतिक और भक्ति कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री अनिल कुमार सिन्हा, प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. एसपी वैश्य, प्रांतीय मंत्री अनुपम सहाय, अखिलेंद्र शाही, कृष्ण मोहन गुप्ता, जावेद अहमद, शशांक मणि त्रिपाठी, पूनम मणि त्रिपाठी और डॉ. सौरभ श्रीवास्तव सहित संस्था के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राजेंद्र प्रसाद जायसवाल और डॉ. रविकांत मणि त्रिपाठी ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)