फर्रुखाबाद में मधुमक्खियों के हमले में दुकानदार समेत 12 घायल:वन विभाग से शिकायत के बाद भी नहीं हटा छत्ता, पास में मौजूद है स्कूल

Nov 17, 2026 - 08:37
0
फर्रुखाबाद में मधुमक्खियों के हमले में दुकानदार समेत 12 घायल:वन विभाग से शिकायत के बाद भी नहीं हटा छत्ता, पास में मौजूद है स्कूल
फर्रुखाबाद में शहर से सटे खानपुर गांव के पास मधुमक्खियों के झुंड ने राहगीरों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के काटने से दुकानदार समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। अचानक हुए हमले से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने इधर-उधर छिपकर अपनी जान बचाई। घायलों में ज्यादातर लोग प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर चले गए। पक्षी के छत्ते में चोंच मारने से भड़कीं मधुमक्खियां जानकारी के मुताबिक, गांव के पास स्थित एक स्कूल में नीम के पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा है। बताया गया कि किसी पक्षी ने छत्ते में चोंच मार दी। इसके बाद मधुमक्खियों का झुंड उड़ने लगा और सड़क से गुजर रहे राहगीरों पर हमला कर दिया। तीन दिन से लोगों को परेशान कर रही मधुमक्खियां खानपुर के रहने वाले धीरज कुमार भी मधुमक्खियों के हमले में घायल हो गए। उन्होंने सिविल अस्पताल में इलाज कराया। धीरज ने बताया कि पेड़ पर लगे छत्ते की शिकायत वह वन विभाग से कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनके मुताबिक, मधुमक्खियां पिछले तीन दिनों से लोगों को परेशान कर रही हैं। उन्होंने आशंका जताई कि छत्ता नहीं हटाया गया तो स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भी नुकसान पहुंच सकता है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User