यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए 8,113 केंद्र बनाए गए:प्रयागराज में सबसे अधिक 335 सेंटर, शामली में सबसे कम

Nov 17, 2026 - 08:37
0
यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए 8,113 केंद्र बनाए गए:प्रयागराज में सबसे अधिक 335 सेंटर, शामली में सबसे कम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए 8,113 परीक्षा केंद्रों की नई सूची जारी की गई है। जिसमें प्रयागराज में सबसे अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जबकि शामली जिला में सबसे कम केंद्र बनाया गया है। पूरे प्रदेश में सबसे अधिक 335 परीक्षा केंद्र प्रयागराज जनपद में बनाए गए हैं, जबकि पिछले महीने की प्रस्तावित सूची में यहां 269 केंद्र थे। प्रयागराज मंडल के अन्य जिलों यानी प्रतापगढ़ में 180, फतेहपुर में 113 और कौशाम्बी में 79 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। वहीं, प्रदेश में सबसे कम 31 परीक्षा केंद्र शामली जनपद में बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त लखनऊ में 119, बरेली में 131 और बागपत में 35 केंद्र बने हैं। ​राजकीय कॉलेज घटे, एडेड और वित्तविहीन केंद्र बढ़े जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के अनुमोदन के बाद केंद्रों की संख्या में बड़ा बदलाव किया गया है। इससे पहले 26 अक्टूबर को सॉफ्टवेयर के माध्यम से 7,526 केंद्र प्रस्तावित किए गए थे। नई सूची में 243 राजकीय कॉलेजों को केंद्रों की सूची से बाहर कर दिया गया है, जबकि सहायता प्राप्त (एडेड) 1,007 और वित्तविहीन 243 नए कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। कुल 8,113 केंद्रों में अब 619 राजकीय, 3,383 सहायता प्राप्त और 4,111 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। ​21 नवंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जारी की गई इस सूची पर यदि किसी को कोई आपत्ति है, तो 21 नवंबर तक ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 27 नवंबर को परीक्षा केंद्रों की अनंतिम (फाइनल) सूची जारी की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User