दिन में तेज धूप, रात में बढ़ने लगी ठंडक:गोरखपुर में 27 अक्टूबर तक 31-32 डिग्री रहेगा अधिकतम तापमान

Oct 22, 2026 - 10:36
0
दिन में तेज धूप, रात में बढ़ने लगी ठंडक:गोरखपुर में 27 अक्टूबर तक 31-32 डिग्री रहेगा अधिकतम तापमान
गोरखपुर में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि सुबह और रात में तापमान गिरने से हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। गुरुवार सुबह से आसमान साफ है और धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिन का अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दोपहर में गर्मी, सुबह-शाम ठंडक गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का असर बना रहेगा। वहीं, शाम होते ही तापमान में गिरावट आने से मौसम ठंडा महसूस होगा। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से मौसम में बदलाव साफ नजर आने लगा है। 27 अक्टूबर तक ऐसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के मुताबिक, 22 से 27 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 24 और 25 अक्टूबर को पारा 32 डिग्री, जबकि 26 और 27 अक्टूबर को अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। ऐसे में दिन में धूप से गर्मी और सुबह-रात में हल्की ठंडक का एहसास होगा। दिन-रात के तापमान में बढ़ने लगा अंतर अक्टूबर के आखिरी दिनों में गोरखपुर में दिन और रात के मौसम में अंतर बढ़ने लगा है। दोपहर में तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है, जबकि सुबह और देर रात मौसम अपेक्षाकृत ठंडा हो रहा है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने पर सुबह-रात की ठंडक बढ़ सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User