फतेहपुर में लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला:13 नवंबर को दावा लेने के लिए घर से निकली थी, भाई ने जताई हत्या की आशंका

Nov 16, 2026 - 12:30
0
फतेहपुर में लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला:13 नवंबर को दावा लेने के लिए घर से निकली थी, भाई ने जताई हत्या की आशंका
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के अभयपुर ग्राम सभा अंतर्गत अवशेरी खेड़ा गांव निवासी गरीबा देवी पुत्री बुद्धि लाल उन लगभग 50 वर्ष निवासी और सीरी खेड़ा थाना औंग जनपद फतेहपुर जो 13 नवंबर 2026 को घर से दवा लेने औंग कस्बे के लिए निकली हुई थी वही आज दिनांक 16 नवंबर 2026 दिन सोमवार को सुबह लगभग 8:00 बजे आशापुर ग्राम सभा के पानी की टंकी के समीप झाड़ियों में महिला का शव देखे जाने से मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना औंग थाना पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची औंग थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। गरीब देवी की औंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत थानपुर गांव में पुत्तन निषाद के साथ लगभग 20 वर्ष पूर्व शादी हुई थी जिसे एक लड़का अंकित और एक लड़की है जिसकी शादी हो चुकी है, इसके उपरांत महिला की शादी कानपुर जनपद के महाराजपुर थाना क्षेत्र के खरौटी गांव में मुन्ना निषाद के साथ हुई थी जहां पर लगभग 1 वर्ष पूर्व से महिला अपने पिता के घर अवशेरी खेड़ा गांव में रह रही थी । मृतिका महिला के भाई जयराम निषाद ने बताया कि 13 नवंबर 2026 को दोपहर घर से दवा लेने के लिए औंग कस्बे गई थी वहां से घर वापस न पहुंचने पर खोजबीन की जा रही थी लेकिन कोई पता नहीं चल रहा था वहीं महिला का मोबाइल मिलने पर घंटी जा रही थी लेकिन फोन नहीं उठ रहा था वहीं मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जाहिर की है। मृतका के पास से 13 नवंबर 2026 का एक दवा का पर्चा और दवाएं तथा महिला की चप्पल घटनास्थल से मिली है। औंग थाना प्रभारी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है वहीं अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है शव के पोस्टमार्टम के उपरांत ही मृत्यु का कारण पता चल पाएगा। वहीं घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकार बिंन्दकी प्रियांक जैन,व बकेवर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User