गोरखपुर में छठ पर्व पर सेवा भाव से जुटे कार्यकर्ता:पूजा में पहुंचे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई निशुल्क चाय की व्यवस्था
गोरखपुर में छठ पर्व के अवसर पर 321 प्राइस विधानसभा क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने सूर्य को साक्षी मानकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। क्षेत्र में जगह-जगह मूर्तियों की स्थापना कर पूजन किया गया। इस दौरान 321 प्राइस विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी शिवनारायण कुमार जायसवाल ने विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा। उनकी ओर से घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क चाय वितरण और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न घाटों पर मेला आयोजकों के बीच पहुंचकर श्रमदान भी किया। इस दौरान उन्होंने जनसेवा के माध्यम से लोगों के बीच सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में राम सिंह यादव, कमलेश, उमेश, ज्ञान प्रताप, रवि, बालकेश, अभिषेक यादव और सुनील विश्वकर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)